चंडीगढ़ में दो हजार रुपये के लिए युवक का मर्डर मामला, आरोपित बाप-बेटे को भेजा जेल, हथियार बरामद

बीते रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में पैसों के लेनदेन विवाद में 18 साल के युवक की हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। इस मर्डर केस में गिरफ्तार पिता-पुत्र को बुधवार को सेक्टर-34 थाना पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 11:16 AM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 11:16 AM (IST)
चंडीगढ़ में दो हजार रुपये के लिए युवक का मर्डर मामला, आरोपित बाप-बेटे को भेजा जेल, हथियार बरामद
मृतक 18 वर्षीय निखिल की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में दो हजार रुपये के लेनदेन विवाद में धारदार हथियार से युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पिता-पुत्र को बुधवार को सेक्टर-34 थाना पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। जहां से पुलिस की दलील सुनने के बाद दोनों आरोपितों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत भेज दिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों की निशानदेही पर वारदात में उपयोग हथियार बरामद करने की दलील सुनकर कोर्ट ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेजा था। अब सेक्टर-34 थाना पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है। दोनों आरोपितों की पहचान 45 वर्षीय पिता अनिल और 20 वर्षीय अभि के तौर पर हुई हैं। वहीं, मृतक 18 वर्षीय निखिल के तौर पर हुई थी।

पिता ने उकसाया और बेटे ने कर दी हत्या

सेक्टर-34 थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि बाइक के बकाया पैसे को लेकर दोनों युवकों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आरोपित पिता अनिल ने अपने बेटे अभि को उकसाया था। जिसके बाद आरोपित अभि ने अपने दोस्त निखिल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इसी वजह से दोनों आरोपितों को हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

इस तरह की हत्या

जानकारी के अनुसार मृतक निखिल और अभि दोनों काफी पुराने दोस्त थे। निखिल के पिता पेंटर और निखिल खुद धोबीघाट पर काम करता था। कुछ महीने पहले निखिल ने अपनी बाइक अभि को बेची थी। जिसके बाद दो हजार रुपए का लेनदेन बकाया था। इसी पैसे को लेकर दोनों एक दूसरे को चाकू मारने की धमकी भी दे चुके थे। अब सेक्टर 32 भी भीड़ के सामने आरोपित ने वारदात को अंजाम दे दिया। जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को जीएमसीएच 32 में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी