शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

मटौर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सुखविदंर ¨सह (25) निवासी फाजिल्का के तौर पर हुई है।

By Edited By: Publish:Wed, 15 May 2019 07:11 PM (IST) Updated:Thu, 16 May 2019 09:49 AM (IST)
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, मोहाली : मटौर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सुखविदंर ¨सह (25) निवासी फाजिल्का के तौर पर हुई है। सुख¨वदर मोहाली में कैब चलाता है, वह मोहाली में किराये के मकान में रह रहा था। इंस्पेक्टर कुलजीत कौर ने आरोपित सुख¨वदर ¨सह को फेज-2 स्थित एक कार एजेंसी से गिरफ्तार किया। आरोपित को बुधवार को मोहाली कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। टैक्सी में हुई थी दोनों की दोस्ती आइओ कुलजीत कौर ने बताया कि मटौर पुलिस को सेक्टर-70 में रहने वाली 22 साल की युवती ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह एक पार्लर में काम करती है और सेक्टर-70 में किराये के मकान में रहती है। उसकी मुलाकात टैक्सी चालक सुखजिंदर सिंह से हुई। इसके बाद दोनों के मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए और फोन पर दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई।

आरोपित ने पीड़िता को कुछ दिन बाद ही शादी के लिए प्रपोज किया। शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि शादी के लिए प्रपोज के बाद आरोपित ने बताया कि उसकी अपनी खुद की टैक्सी है और वह यहां अकेला किराये के मकान में रहता है। उसने युवती को साथ रहने को कहा और दोनों लिव-इन में रहने लगे। आरोपित ने उसके साथ पहले दिन से ही संबंध बनाए और लगातार बनाता रहा। कुछ दिनों बाद वह पीड़िता अपने पार्लर गई तभी आरोपित पीछे से अपना सामान लेकर किराये वाले मकान से फरार हो गया। इसके बाद आरोपित ने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस को आरोपित के खिलाफ शिकायत दी।

पुलिस रेड से पहले हो जाता था गायब

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित केस रजिस्टर्ड होने के बाद अब मोहाली में आया हुआ है। जांच अधिकारी कुलजीत कौर ने रेड की। आरोपित का नंबर सर्विलांस पर था और पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए दो ठिकानों पर रेड की। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित वहां से भाग जाता था। मंगलवार रात पौने तीन बजे आरोपित फेज-2 स्थित एक कार एजेंसी में छुपा हुआ था। पुलिस ने उक्त जगह पर रेड कर उसे गिरफ्तार किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी