Weather Update : आज बारिश होने के आसार, दो डिग्री तापमान गिरने की संभावना

शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 06 May 2020 08:53 AM (IST) Updated:Wed, 06 May 2020 08:53 AM (IST)
Weather Update : आज बारिश होने के आसार, दो डिग्री तापमान गिरने की संभावना
Weather Update : आज बारिश होने के आसार, दो डिग्री तापमान गिरने की संभावना

चंडीगढ़, जेएनएन। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में आज हल्की बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। मंगलवार को शहर में सुबह से ही धूप खिली रही। लेकिन दोपहर करीब दो बजे कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। 

शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों का मौसम-बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना हैै। इसके साथ ही शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रहने की उम्मीद हैै।

-वीरवार को आसमान साफ रहेगा और धूप खिले रहने के साथ तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है।

-शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे सकते है, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की आशंका है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी