वीपी सिंह बदनोर ने ली पंजाब के राज्यपाल पद की शपथ

पंजाब के नवनियुक्त राज्यपाल को आज पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एसजे वजीफादार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 22 Aug 2016 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 22 Aug 2016 05:09 PM (IST)
वीपी सिंह बदनोर ने ली पंजाब के राज्यपाल पद की शपथ

वेब डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब को सोमवार से स्थायी राज्यपाल मिल गए हैैं। नवनियुक्त राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर ने सोमवार सायं पद व गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एसजे वजीफादार ने शपथ दिलाई।

69 वर्षीय वीपी सिंह बदनोर कप्तान सिंह सोलंकी से प्रभार लिया है। बता दें, सोलंकी हरियाणा के राज्यपाल हैैं, लेकिन पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल के रिटायर होने के बाद उनके पास पंजाब का भी प्रभार आ गया था।

राजभवन मेें आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, स्पीकर चरणजीत अटवाल, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, राजीव प्रसाद रूढ़ी, हरसिमरत कौर बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखदेव सिंह ढींढसा, नरेश गुजराल, विनोद खन्ना, मदन मोहन मित्तल, सतपाल जैन, किरण खैर, संजय टंडन, तोता सिंह, डॉ दलजीत चीमा, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा सहित हाई कोर्ट के जज व चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

शपथ लेने से पूर्व बदनोर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एसजे वजीफादार से मिले। बदनोर राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले हैं। वह राजस्थान विधानसभा के चार बार सदस्य रह चुके हैं। वह राज्य के सिंचाई मंत्री भी रह चुके हैं। वह 13वीं और 14 वीं लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। वह जुलाई 2010 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

पंजाब की ताजा खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी