Vande Bharat Mission phase-2 : न्यूजीलैंड से लौटे पंजाब के 140 लोग, 14 दिन रहना होगा क्वारंटाइन

लॉकडाउन के बाद यह सब लोग न्यूजीलैंड में फंस गए थे अब न्यूजीलैंड में हालात सामान्य होने के बाद इन लोगों ने अपने देश में वापसी की है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 11:59 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 04:02 PM (IST)
Vande Bharat Mission phase-2 : न्यूजीलैंड से लौटे पंजाब के 140 लोग, 14 दिन रहना होगा क्वारंटाइन
Vande Bharat Mission phase-2 : न्यूजीलैंड से लौटे पंजाब के 140 लोग, 14 दिन रहना होगा क्वारंटाइन

चंडीगढ़, [विकास शर्मा]। वंदे भारत मिशन के तहत विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सरकार का प्रयास जारी है। इसी मिशन के फेज -2 में अॉकलैंड (न्यूजीलैंड) से दिल्ली होते हुए सोमवार को एक स्पेशल फ्लाइट चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। एयर इंडिया की फ्लाइट ( एआइ1317) से 140 प्रवासी भारतीय चंडीगढ़ पहुंचे। यह फ्लाइट सुबह साढ़े सात बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई, हालांकि इस फ्लाइट का समय साढ़े छह बजे था, लेकिन अॉपरेशनल रीजन की वजह से इसकी लैंडिंग एक घंटा देरी से हुई। फ्लाइट में आने वाले यात्री पंजाब के अलग-अलग जिलों से थे।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद यह सब लोग न्यूजीलैंड में फंस गए थे, अब न्यूजीलैंड में हालात सामान्य होने के बाद इन लोगों ने अपने देश में वापसी की है। यात्रियों ने भारत पर पहुंचने पर खुशी जाहिर की और भारत सरकार का धन्यवाद किया।

मेडिकल जांच के बाद सभी यात्रियों को भेजा गया उनके जिलों में

गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए यह फ्लाइट अॉपरेशनल की गई थी। कोविड-19 से संबंधित सभी उपाय हवाई अड्डे पर किए गए। सभी यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग पंजाब द्वारा जांच की गई और बाद में उन्हें आव्रजन और सीमा शुल्क मंजूरी के बाद संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। अब यह यात्री अपने गृह जिले में 14 दिन तक क्वारंटीन रहेंगे।

यात्रियों को दिक्कत न हो इसका रखा गया खास ध्यान

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रिंस ने बताया कि इस फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट को सुबह-सुबह अॉपरेशनल किया गया। इसमें सभी एजेंसियों ने मिलकर सहयोग किया। इस दौरान पंजाब राज्य सरकार, सीआइएसएफ, आव्रजन, सीमा शुल्क, पंजाब पुलिस, चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से संबंधित स्टॉफ मौके पर मौजूद रहा। सभी अधिकारियों व एजेंसियों ने उचित समन्वय के साथ और मिलकर काम किया, ताकि इन यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

chat bot
आपका साथी