Valentine Day 2021 : चंडीगढ़ में वेलेंटाइन पर सादी वर्दी में 32 महिलाकर्मियों की तैनाती, एक्टिवा से करेंगी पेट्रोलिंग

चंडीगढ़ में वेलेंटाइन डे पर मनचलों को काबू करने के लिए सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगी। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के निर्देशानुसार 32 ट्रेंड महिला कर्मियों की ड्यूटी लगी हैं। टीम का सुपरविजन महिला इंस्पेक्टर करेगी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 10:52 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 10:52 AM (IST)
Valentine Day 2021 : चंडीगढ़ में वेलेंटाइन पर सादी वर्दी में 32 महिलाकर्मियों की तैनाती, एक्टिवा से करेंगी पेट्रोलिंग
चंडीगढ़ पुलिस ने पिछले साल वेलेंटाइन पर अलग-अलग हिस्सों से 324 चालान इश्यू किया था।

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। वेलेंटाइन डे पर गेड़ी रुट बंद करने के अलावा मनचलों को काबू करने के लिए सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगी। महिला कर्मी एरिया में पुलिस की एक्टिवा और पीसीआर में पेट्रोलिंग भी करेगी। इस दौरान मनचलों को दबोचने की सूचना पर एरिया पीसीआर टीम उनकी मदद में मुस्तैद रहेगी। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के निर्देशानुसार 32 ट्रेंड महिला कर्मियों की ड्यूटी लगी हैं। टीम का सुपरविजन महिला इंस्पेक्टर करेगी।

साल 2020 में चंडीगढ़ पुलिस ने वेलेंटाइन पर अलग-अलग हिस्सों से 324 चालान इश्यू किया था। इसके सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों की संख्या 121 थी। बाइक सवारों ने अलग-अलग सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना की थी। इसके अलावा चालान होने वाले वाहनों में 130 चार पहिया वाहन भी शामिल थे। इसके साथ 28 तीन पहिया वाहनों के चालान भी ट्रैफिक कर्मियों ने किया था।

2019 में 45 जगह नाकाबंदी

चंडीगढ़ पुलिस ने साल 2019 में वेलेंटाइन के दिन अलग-अलग जगह कुल 45 नाकेबंदी की थी। पुलिस ने शाम चार बजे से रात 10 बजे कर वाहनों की चेकिंग की थी। इस दौरान शाम चार बजे से रात 10 बजे तक पुलिस ने चेकिंग के दौरान 200 गाड़ियों के चालान किए थे। हालांकि, 2018 में पुलिस ने कुल 72 गाड़ियों के चालान किए थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी