अब टैक्सी कंपनी उबर घर-घर पहुंचाएगी खाना, रात 12 बजे से शुरू होगी सेवा

कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर अब खाने के बाजार में उतरने जा रही है। कंपनी उबर ईट्स के नाम से खाने की डिलीवरी करेगी।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Wed, 11 Oct 2017 07:59 PM (IST) Updated:Wed, 11 Oct 2017 08:00 PM (IST)
अब टैक्सी कंपनी उबर घर-घर पहुंचाएगी खाना, रात 12 बजे से शुरू होगी सेवा
अब टैक्सी कंपनी उबर घर-घर पहुंचाएगी खाना, रात 12 बजे से शुरू होगी सेवा

जेएनएन, चंडीगढ़। एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर जल्द ही खाना डिलीवरी करने के लिए बाजार में उतरने वाली है। उबर भारतीय बाजार में खाना डिलीवरी करने वाला एप उबर ईट्स पेश कर रही है। यह महत्वपूर्ण निवेश है और इसका विभिन्न शहरों व क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा। यह सेवा लोगों को उनकी पसंद के समय पर उनकी पसंद का लजीज खाना उपलब्ध कराएगी।

उबर ईट्स ने बुर्गिल, अजा, गेड डेजर्टेड और ल गोफ्रे  सहित 150 से अधिक रेस्टोरेंट्स के साथ साझेदारी की है। लॉन्च के बारे में उबर ईट्स इंडिया के हेड भाविक राठौर ने कहा कि हम चंडीगढ़ में पहली ऑन-डिमांड फूड डिलीवरी सेवा लॉन्च करके काफी उत्साहित हैं। ट्राईसिटी में नई सेवा वीरवार रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: गुरदासपुर उपचुनाव में 56 फीसद हुआ मतदान, पहले से घटा

पंजाब अपनी संस्कृति व खाने के लिए मशहूर है और हम हर किसी के लिए खाना आसान व सुगम बनाने के लिए समर्पित हैं। इसके लिए हम उन्हें एक बटन के टैप पर फूड ऑर्डर करने की सुविधा दे रहे हैं। उबर ईट्स के साथ अब लोगों को इन त्योहारों पर गेट-टूगेदर करने के लिए कोई चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। वो उबर ईट्स एप के द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार अपना खाना घर मंगा सकते हैं। लॉन्च के मौके पर ग्राहक उबर ईट्स पर केवल एक रुपये के डिलीवरी शुल्क के साथ खाना ऑर्डर कर सकते हैं। वो उबर ईट्स पर किसी भी मूल्य का ऑर्डर दे सकते हैं, जैसे वो एक कप चाय से लेकर अपने परिवार के लिए संपूर्ण खाने का ऑर्डर भी दे सकते हैं।

ये होंगी ईट्स की विशेषताएं

बेकरी चंडीगढ़ में फूड संस्कृति का बड़ा हिस्सा हैं। उबर ईट्स ने मोनिका एवं कुकीज जार सहित शहर की सबसे प्रतिष्ठत बेकरी के साथ साझेदारी की है। शहर में कई सारे कॉलेजों के साथ देर रात तक अध्ययन करने वाले विद्यार्थी स्नैक खाना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: पति का सहारा बनने पहुंची युवती पर सउदी अरब में अत्याचार, मां ने सरकार से मांगी मदद

उबर ईट्स ने चंडीगढ़ में देर रात के ऑर्डर बुक करने के लिए मिडनाइट शेफ  जैसे रेस्टोरेंट्स के साथ साझेदारी की है। इन त्योहारों पर खुशी फैलाने के लिए उबर ईट्स अपने एप के अंदर मिठाई शॉप, फेस्टिव ईट्स लॉन्च कर रहा है। 16 अक्टूबर से ग्राहक उबर ईट्स एप पर अपनी पसंदीदा मिठाई खरीद सकेंगे। चाहे गुलाब जामुन हो या काजू की बर्फी, अब आप सभी मिठाइयां अपने घर बैठे मंगा सकते हैं।

उबर ईट्स की स्थापना- 2014 में लास एंजेल्स में हुआ था लांच

उबर ईट्स की स्थापना 2014 में लॉस एंजेल्स में स्मॉल डिलीवरी पायलट के रूप में हुई थी। यह दिसंबर 2015 में टोरंटो में एक पृथक एप्लीकेशन के रूप में लॉन्च हुआ। भारत में उबरईट्स पहली बार मई, 2017 में मुंबई में लॉन्च हुआ। 5 महीनों में ही यह सेवा दिल्ली, गुडग़ांव, बैंगलोर में विस्तृत हो गई और अब यह वीरवार को चेन्नई में भी लॉन्च हो रही है। उबर ईट्स एप राइड का निवेदन करने वाले उबर एप से पृथक है।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका ने की दूसरे शख्स से शादी तो युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

उबर ईट्स एप डाउनलोड करें

डिलीवरी का स्थान चुनें - अपना पता डालें, जहां पर आप अपना खाना मंगाना चाहते हैं। सर्वश्रेष्ठ आहार तलाशें - स्थानीय रेस्टोरैंट ब्राउज़ करें या क्वीज़ीन का प्रकार सर्च करें और मूल्य, आहार की जरूरतों एवं तीव्र डिलीवरी के अनुसार चयन करके अपनी पसंद का आहार चुनें। अपना ऑर्डर दें - आप जो चीजें खाना चाहते हैं, उन्हें चुनें। आप या तो तत्काल डिलीवरी चुन सकते हैं या फिर अपनी सुविधा के समय पर अपने ऑर्डर को तय कर सकते हैं।

पेटीएम द्वारा भुगतान करें

हेड ने बताया कि हमारा लॉन्च पार्टनर पेटीएम आपको अपने आहार के लिए भुगतान करना बहुत आसान बना रहा है। डिलीवरी की प्रगति पर नजर रखें। अपना खाना तैयार होने के अपडेट्स पाते रहें और खाने की डिलीवरी होने तक रीयल टाइम में उस पर नजर रखें।

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा युवक

 

chat bot
आपका साथी