Punjab में कोरोना से तीसरी मौत, दो दिन में दो की जान गई, पंजाब-चंडीगढ़ में आठ नए केस

पंजाब में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई है। दो दिन में यह दूसरी मौत हो गई है। इसके साथ ही पंजाब व चंडीगढ़ में एक ही दिन में आठ नए पॉजिटिव मरीज सामने आए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 08:43 AM (IST)
Punjab में कोरोना से तीसरी मौत, दो दिन में दो की जान गई, पंजाब-चंडीगढ़ में आठ नए केस
Punjab में कोरोना से तीसरी मौत, दो दिन में दो की जान गई, पंजाब-चंडीगढ़ में आठ नए केस

चंडीगढ़/पटियाला, जेएनएन। पंजाब में कोरोना वायरस COVID-19 अब कहर बरपाने लगा है। राज्‍य में एक और मरीज की मौत हो गई। पंजाब में कोरोना में तीसरी मौत है। सोमवार शाम छह बजे लुधियाना की 42 वर्षीय महिला ने पटियाला के सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत के बाद आई जांच रिपोर्ट में उसके कोरोना से पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। वह सात दिन से बीमार थी। उसे लुधियाना से पटियाला रेफर किया गया था। उसके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। दो दिनों में कोरोना से दूसरी मौत है। रविवार को अमृतसर में एक मरीज की मौत हो गई थी।

सात दिन से बीमार 42 वर्षीय महिला ने पटियाला में दम तोड़ा, एक दिन पहले अमृतसर में एक की मौत हुई थी

दूसरी ओर पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को कोरोना वायरस COVID-19 संक्रमित आठ मरीज मिले। पंजाब एवं चंडीगढ़ में अभी तक कुल 54 करोना के मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें पंजाब में 41 और चंडीगढ़ में 13 पॉजिटिव केस शामिल हैं। पंजाब में मिले मरीजाें में तीन की मौत हो गई और एक ठीक होकर अस्‍पताल से घर लौट गया है।

पंजाब में तीन और चंडीगढ़ में पांच नए मरीज मिले, अब तक कुल 54 पॉजिटिव मरीज मिले हैं

सोमवार को पंजाब में तीन नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से एक मोहाली, एक लुधियाना व एक पटियाला में रिपोर्ट किया गया। अब तक राज्य में 41 पॉजिटिव मामले सामने आ चके हैं। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है, जबकि एक ठीक हो चुका है। अन्य 37 विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। संदिग्ध मामलों की संख्या 1051 पहुंच गई है। इनमें से 881 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 129 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, चंडीगढ़ में भी सोमवार को पांच नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए। यहां कुल संक्रमित लोगों की संख्या 13 पहुंच गई है। इस तरह पंजाब एवं चंडीगढ़ में अब तक कोरोना के 54 पाॅजिटव मरीज सामने आ चुके हैं।

---

पंजाब में अब तक की स्थिति

                          पॉजिटिव केस -       मौत

नवांशहर -                   19 -                01

मोहाली -                     07-                 00

होशियारपुर -                06-                 01

जालंधर -                     05-                 00

अमृतसर -                    01-                 00

लुधियाना-                    02-                 01

पटियाला-                    01-                  00

---

कुल                             41-                 03

---

ठीक हुए - एक

यह भी पढ़ें: पंजाब में कर्फ्यू की अवधि 14 अप्रैल तक बढ़ाई गई, सभी परीक्षाएं भी स्‍थगित

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: हारेगा कोरोना: हरियाणा में इंट्री रोकने को पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और यूपी की सीमाएं सील

यह भी पढ़ें: Battle against corona: मनोहरलाल ने यूपी, दिल्ली, पंजाब व राजस्थान के सीएम से मांगा सहयोग

यह भी पढ़ें: पलायन रोकने काे कैप्‍टन सरकार का बड़ा फैसला- Punjab में खुलेंगी फैक्‍टरियां, कुछ शर्तें रखीं

यह भी पढें: पंजाब के चार गांवों ने किया ऐलान-कोरोना तुम न यहां आना, हुए 'सेल्फ क्वारंटाइन'

chat bot
आपका साथी