वेंडरों का मामला गरमाया, व्यापारी मोर्चा खोलने की तैयार में

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल के बाजारों में जगह-जगह बैठे वेंडरों और इ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Dec 2018 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 02 Dec 2018 11:19 PM (IST)
वेंडरों का मामला गरमाया, व्यापारी मोर्चा खोलने की तैयार में
वेंडरों का मामला गरमाया, व्यापारी मोर्चा खोलने की तैयार में

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल के बाजारों में जगह-जगह बैठे वेंडरों और इन्हे शिफ्ट करने में बरती जा रही लापरवाही का मामला गरमा गया है। शहर के व्यापारियों ने अब इसके लिए मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।

व्यापारी सगठनों ने इसे लेकर खुलकर साफ तौर पर चेतावनी दे दी है कि लोकसभा चुनाव से पहले सिटी के हार्ट सेक्टर-17 प्लाजा सहित अन्य प्रमुख बाजारों से वेंडरों (फडि़या) को शिफ्ट किया जाए। ऐसा न होने पर व्यापारियों की नाराजगी का परिणाम आगामी चुनाव में सत्तापक्ष को भुगतना पड़ेगा। इस समय यहा के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होने के अलावा प्लाजा में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वेंडरों के कारण कमी आई है।

मालूम हो कि शहर में पिछले दो साल से शहर के सभी प्रमुख बाजारों सेक्टर-17, 22, 19, 34 में इस समय यह हालात हो गए है कि दुकानों के बाहर ही सरकारी जमीन पर वेंडरों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। इस कारण लोगों को पैदल चलने तक की जगह भी नहीं मिल रही है। नगर निगम ने लाइसेंस देकर वेंडरों को जगह-जगह बिठा दिया है, जबकि अभी तक वेंडिग जोन बनाकर इन्हे शिफ्ट नहीं किया गया है।

व्यापार मंडल के महासचिव संजीव चड्ढा का कहना है कि शहर का व्यापारी वर्ग इस समय वेंडरों से काफी परेशान है। व्यापारी टैक्स दे रहा है, शोरूमों और दुकानों के किराए दे रहा है। इसके बावजूद वेंडर दुकानों के बाहर बैठे है और प्रशासन उनके आगे नतमस्तक बना हुआ है। चड्ढा का कहना है कि अब व्यापारियों का सब्र टूट गया है। उन्होंने भाजपा नेताओं को इस मामले से अवगत करवा दिया है कि अगर लोकसभा चुनाव तक बाजारों से वेंडर न हटे तो इसका नुकसान पार्टी को चुनाव में झेलना पड़ सकता है। मालूम हो कि चड्ढा खुद भी भाजपा ट्रेडर्स सेल के चेयरमैन है। भाजपा तैयार रहे परिणाम के लिए : बजाज

बिजनेस काउसिल के चेयरमैन नीरज बजाज का कहना है कि अगर सेक्टर-17 प्लाजा में लोकसभा चुनाव से पहले वेंडर न हटाए गए तो भाजपा को लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम झेलना पड़ेगा। वहीं इससे पहले व्यापारी प्रदर्शन को भी तैयार हैं। रेजिडेट्स का भी समर्थन

व्यापारियों को इस माग पर रेजिडेट्स का भी समर्थन मिल रहा है। चंडीगढ़ रेजिडेट्स वेलफेयर एसोसिएशंस फेडरेशन के चेयरमैन हितेश पुरी का कहना है कि शहर की सूरत प्रशासन ने पूरी तरह से बिगाड़ दी है। बाजारों में इतना अतिक्रमण हो गया है कि ग्राहक शाति से पैदल भी नहीं चल पा रहे है। उनका कहना है कि प्लाजा को तुरत प्रभाव से नो वेंडिग जोन बनाया जाय। अगर ऐसा न हुआ तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को बुरे परिणाम झेलने पड़ेंगे। पर्यटक हो रहे हैं कम

जब भी दूसरे राज्यों और विदेश से कोई पर्यटक आता है तो वह सेक्टर-17 और सुखना लेक जरूर घूमने के लिए आता है। लेकिन, इस समय सेक्टर-17 की हालत देखकर पर्यटकों को मायूसी हाथ लग रही है। जगह-जगह फडि़या लगने से ऐसे में पर्यटक शांति से प्लाजा के किसी कोने में भी नहीं बैठ पा रहे है। कोट्स

प्रयास किया जा रहा है कि वेंडिग जोन तय होने के बाद जल्द से जल्द वेंडरों को शिफ्ट कर दिया जाए। बायलाज की भी जल्द अधिसूचना जारी हो जाएगी।

- देवेश मोदगिल, मेयर

chat bot
आपका साथी