Summer Vacation: चंडीगढ़ के टूरिस्ट प्लेस गुलजार, शहर की खूबसूरती निहारने पहुंच रहे दूर-दराज से पर्यटक

Chandigarh Tourism समर वेकेशन के चलते शहर के पर्यटन स्थल गुलजार हैं। शहर की खूबसूरती को निहारने के लिए दूसरे राज्यों के पर्यटक पहुंच रहे हैं और खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ चंडीगढ़ बर्ड पार्क में उमड़ रही है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 08 Jun 2023 12:55 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jun 2023 12:55 PM (IST)
Summer Vacation: चंडीगढ़ के टूरिस्ट प्लेस गुलजार, शहर की खूबसूरती निहारने पहुंच रहे दूर-दराज से पर्यटक
Summer Vacation: शहर की खूबसूरती निहारने पहुंच रहे दूर-दराज से पर्यटक : जागरण

चंडीगढ़, अंकेश ठाकुर: समर वेकेशन के चलते शहर के पर्यटन स्थल गुलजार हैं। ट्राईसिटी ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत दूसरे राज्यों के लोग भी शहर की खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरे राज्यों के पर्यटक शहर की खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।

शहर के मुख्य पर्यटन स्थल सुखना लेक, राक गार्डन, चंडीगढ़ बर्ड पार्क और वायुसेना हेरिटेज सेंटर में पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ रही है। शहर के मुख्य पर्यटन स्थलों में रोजाना सैकड़ों लोग घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ चंडीगढ़ बर्ड पार्क में उमड़ रही है।

वन विभाग के अनुसार एक दिन में लगभग तीन हजार लोग बर्ड पार्क में विजिट कर रहे हैं। बुधवार को दोपहर 12.30 तक करीब 400 पर्यटक बर्ड पार्क में विजिट कर चुके थे। वहीं राक गार्डन के टिकट काउंटर पर लोगों की लाइने लगी रही।

बच्चों को छुट्टियों के प्रोजेक्ट में मिला बर्ड पार्क

शहर के बर्ड पार्क और राक गार्डन में इन दिनों सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि स्कूलों की तरफ से बच्चों को छुट्टियों के प्रोजेक्ट दिए गए हैं उनमें राक गार्डन व बर्ड पार्क की विजिट कर इनके बारे में प्रोजेक्ट में बताना होगा। बच्चों को बर्ड पार्क और राक गार्डन में जाकर इनकी खूबियों को को लेकर प्रोजेक्ट तैयार करना है।

प्रोजेक्ट में इन सवालों को किया शामिल

बच्चों को बर्ड पार्क की विजिट करने और वहां कि फोटो क्लिक कर प्रोजेक्ट में लगानी होगी। बर्ड पार्क में रखे गए कुछ पक्षियों के बारे में भी बताना होगा। इसके अलावा बर्ड पार्क का उद्घाटन किसने किया। बर्ड पार्क की पहली सालगिरह कब थी। बर्ड पार्क शहर के किस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के पास स्थित है। बर्ड पार्क में पक्षियों को रखने के लिए कितने एविएयरी हैं। इन सभी सवालों के जवाब बच्चों को अपने प्रोजेक्ट में बताने होंगे।

स्कूलों के ग्रुप भी पहुंच रहे

पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हैं। हालांकि कुछ स्कूल ग्रुप में बच्चों को शहर घुमाने के लिए ला रहे हैं। स्कूल बसों से बच्चों को लाया जा रहा है। पंजाब व हरियाणा के निजी स्कूलों के बच्चे राक गार्डन, बर्ड पार्क और सुखना लेक को देखने के लिए शिक्षकों के साथ पहुंच रहे हैं।

हेरिटेज सेंटर में बच्चों की एंट्री फ्री

सेक्टर-18 स्थित वायुसेना हेरिटेज सेंटर में भी इन दिनों पर्यटकों की खासी भीड़ लग रही है। यहां बच्चों की एंट्री फ्री है। ऐसे में रोजाना एक से दो स्कूलों के ग्रुप हेरिटेज सेंटर पहुंच रहे हैं। पर्यटन विभाग के डायरेक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि हेरिटेज सेंटर के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है।

chat bot
आपका साथी