चंडीगढि़यों के साथ सुरीले सफर में बितेगी शर्मिला टैगोर की रैना

चंडीगढ़ में होने वाले गायन कार्यक्रम में शर्मिला टैगोर भाग लेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Apr 2018 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 06 Apr 2018 05:41 PM (IST)
चंडीगढि़यों के साथ सुरीले सफर में बितेगी शर्मिला टैगोर की रैना
चंडीगढि़यों के साथ सुरीले सफर में बितेगी शर्मिला टैगोर की रैना

चंडीगढ़ : महिला सशक्तिकरण और रोड से टी, ये दोनों मुद्दे शहर के लिए जरूरी हैं। इन मुद्दों को हम शहरवासियों संग साझा करना चाहते हैं, मगर संगीत के साथ। इस संगीत की संध्या में शहरवासियों के बीच होंगी पद्म भूषण शर्मिला टैगोर। ये जानकारी बसंत गिरिजा श्री सोसाइटी की अध्यक्षा रंजू प्रसाद और हरियाणा के गृह सचिव एसएस प्रसाद ने हरियाणा पंचायत भवन-28 में वीरवार को दी। कार्यक्रम बसंत गिरिजा श्री सोसाइटी द्वारा ही आयोजित होगा। शनिवार शाम को आयोजित होने वाले प्रोग्राम सुरीला सफर में टैगोर थिएटर-18 में पद्म भूषण शर्मिला टैगोर के गाने गुनगुनाए जाएंगे। रंजू प्रसाद और एसएस प्रसाद ने बताया कि 2007 से चले आ रहे इस कार्यक्रम में पिछले वर्ष प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख ने शिरकत की थी। इस बार शर्मिला टैगोर इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। शर्मिला टैगोर भारतीय फिल्मों की सशक्त अभिनेत्री रही हैं। वर्ष 2007 से शुरू हुआ ये सुरीला सफर

आईएएस प्रसाद ने कहा कि सोसाइटी द्वारा वर्ष 2007 से हर वर्ष सुरीला सफर कार्यक्रम का आयोजन होता है। जिसका मकसद गरीब तबके के लोगों की मदद करना होता है, जिसमें खासकर महिलाओं की मदद की जाती है। सोसाइटी ने कई सामाजिक कार्य किए हैं, इसके अलावा हर वर्ष ये सुरीला सफर भी आयोजित होता है। इसके अंतर्गत पिछले वर्ष आशा पारेख शहर में थी, इस बार शर्मिला टैगोर शहर में होंगी। कार्यक्रम 4.30 बजे से टैगोर में शुरू होगा, जिसमें सभी लोगों के लिए एंट्री फ्री रहेगी। कार्यक्रम में शर्मिला टैगोर की फिल्म के गीतों को ही गाया जाएगा। रिपोर्ट : शंकर सिंह।

chat bot
आपका साथी