कचरा उठाने के लिए खरीदी जाएंगी 70 नई गाड़‍ियां, नगर निगम खर्च करेगा दस करोड़ रुपये

शहर के कॉमर्शियल एरिया और बाजारों में सूखा व गीला सेग्रीगेशन सिस्टम शुरू करने के लिए नगर निगम ने 97 नई गाडिय़ां खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 11:38 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jan 2019 11:38 AM (IST)
कचरा उठाने के लिए खरीदी जाएंगी 70 नई गाड़‍ियां, नगर निगम खर्च करेगा दस करोड़ रुपये
कचरा उठाने के लिए खरीदी जाएंगी 70 नई गाड़‍ियां, नगर निगम खर्च करेगा दस करोड़ रुपये

जेएनएन, चंडीगढ़। शहर के कॉमर्शियल एरिया और बाजारों में सूखा व गीला सेग्रीगेशन सिस्टम शुरू करने के लिए नगर निगम ने 97 नई गाडिय़ां खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया है। जिस पर नगर निगम की 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। इस लागत राशि को पास करने का प्रस्ताव 30 जनवरी को होने वाली सदन की बैठक में आ रहा है। मालूम हो कि अभी डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टरों के विरोध के कारण नगर निगम ने रिहायशी इलाके में सेग्रीगेशन की गाडिय़ां खरीदने का प्रस्ताव टाल दिया है।

22 गांवों में भी कचरा उठाएंगी गाड़‍ियां

प्रस्ताव के अनुसार, यह गाड़‍ियां बाजारों के अलावा कुल 22 गांवों में भी कचरा उठाएंगी। इनमें 13 गांव वह भी शामिल हैं, जो हाल ही में प्रशासन से नगर निगम में शामिल हुए हैं। नगर निगम के अनुसार, शहर में 63 सेक्टर हैं, जिनमें 55 सेक्टरों में कमर्शियल एरिया है। नगर निगम के अनुसार 97 में से 44 गाडिय़ां अकेले 22 गांव में तैनात की जाएंगी, जबकि सेक्टर-1 से छह, 57, 58, 59 और 60 तक एक वाहन को दो-दो सेक्टरों में कचरा उठाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। जबकि ऐसे भी बड़े सेक्टर हैं, जिनके एक-एक बाजार दो-दो गाडिय़ां तैनात की जाएंगी। इनमें सेक्टर-7, 8, 9, 15, 17, 18, 19, 20, 22, 26, 27, 28, 34 और 35 के बाजार शामिल हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी