Chandigarh Republic Day Parade: सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों का जोश... हाई

गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले रविवार को चंडीगढ़ पुलिस जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। रविवार सुबह कड़ाके की ठंड में जवानों ने गर्मजोशी से रिहर्सल की। सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में की गई इस रिहर्सल में एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हुए।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 02:02 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 02:02 PM (IST)
Chandigarh Republic Day Parade: सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों का जोश... हाई
सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल करते पुिलस विभाग के जवान।

चंडीगढ़, जेएनएन। गणतंत्र दिवस ( Republic Day) के लिए दो दिन बचे हैं। इसको लेकर चंडीगढ़ (Chandigarh) में परेड की तैयारी पूरे जोरों पर है। रविवार को ठंड के बावजूद सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में पुलिस विभाग के जवानों ने गर्मजोशी के साथ परेड की रिहर्सल की।

पुलिस जवानों के साथ एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियों ने भी सुबह करीब नौ बजे फुल ड्रेस रिहर्सल की। इससे पहले शहर का मौसम बिलकुल अलग था। सुबह से छाई धूंध के कारण जहां विजिबिलिटी करीब 30 से 50 मीटर थी। वहीं, पुलिस जवानों ने इस कड़ाके की ठंड में देशभक्ति की गर्मी भर दी। मैदान में परेड का अभ्यास करते समय जवानों का उत्साह देखने लायक था। परेड की रिहर्सल के दौरान पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने मुंह में मास्क लगाए और हाथ में राइफल पकड़े फुल ड्रेस रिहर्सल की।

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गाैरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर पुख्ता इंतजाम के मद्देनजर यूटी पुलिस ने कमर कस ली है। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कालोनी में शुक्रवार अलसुबह थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज के सुपरविजन में 70 पुलिस कर्मियों ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 426 घरों पर जाकर वेरिफाइ करने के साथ ही 30 संदिग्धों को राउंडअप किया। एसएसपी कुलदीप चहल के निर्देशानुसार अलग-अलग थाना पुलिस एरिया में गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर सर्च करने के साथ ही संदिग्धों को राउंडअप करेगी।

chat bot
आपका साथी