Weather : बारिश से मौसम हुआ कूल, जून के मुकाबले जुलाई में 11 डिग्री कम हुआ तापमान Chandigarh News

इस बार मानसून भले ही देरी से आया लेकिन शहरवासियों के लिए इससे राहत मिली है। जुलाई में हर दिन शहर में बारिश हो रही है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

By Edited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 11:54 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 11:25 AM (IST)
Weather : बारिश से मौसम हुआ कूल, जून के मुकाबले जुलाई में 11 डिग्री कम हुआ तापमान Chandigarh News
Weather : बारिश से मौसम हुआ कूल, जून के मुकाबले जुलाई में 11 डिग्री कम हुआ तापमान Chandigarh News

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। इस बार मानसून भले ही देरी से आया लेकिन शहरवासियों के लिए इससे राहत मिली है। जुलाई में हर दिन शहर में बारिश हो रही है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। अगर जून की बात की जाए तो इस बार अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच गया था। लेकिन बारिश होने से जुलाई में 11 डिग्री तापमान की गिरावट आई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी शहर में आगे भी बारिश का दौर जारी रहेगा और तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा। पिछले दो दिनों से शहर में सुबह ही बारिश शुरू हो जाती है।

शनिवार को भी यही आलम रहा, करीब नौ बजे बारिश होती रही इसके बाद कुछ देर के लिए रुकी, लेकिन उसके बाद तेज हवा के साथ फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। सुहाने मौसम का मजा लेने के लिए शहरवासियों ने पार्को और सुखना लेक का रूख किया। शहर में सुबह साढे आठ बजे तक 11.9 तो शाम साढ़े पांच बजे तक 9.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर में ज्यादा बारिश एयरपोर्ट एरिया में दर्ज की गई। यहां पर सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.8 तो शाम साढ़े पांच बजे तक 23 एमएम बारिश दर्ज की गई। जगह-जगह जलभराव, पेड़ और बिजली का खंभा गिरा शनिवार को हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे सड़कों पर ट्रैफिक जाम होने से लोगों को परेशानी हुई।

वहीं बारिश की वजह से शहर में कईं जगहों पर पेड़ भी गिरे। वहीं, सेक्टर-15 में बिजली का खंभा भी टूट गया। गनीमत रही कि खंभा नीचे खड़ी कार पर नहीं गिरा। बारिश के चलते कम हुई बिजली की खपत लगातार हो रही बारिश से पारा भी लुढ़क रहा है। शनिवार को बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट होने से शहर में बिजली की खपत भी कम हुई। जून महीने में शहर में 380 मेगावॉट बिजली की खपत हुई तो वहीं जुलाई में 350 मेगावॉट बिजली की खपत हो रही है।

अगले शुक्रवार तक शहर में बारिश के आसार मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शहर में अच्छी बारिश हो रही है। अगले शुक्रवार तक शहर में ऐसे ही हर रोज बारिश होने के आसार है। बताया कि आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के साथ तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है।
 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी