घरों में घुसा बारिश का पानी, नदी में तबदील हुई न्यू चंडीगढ़ की सड़क Chandigarh News

न्यू चंडीगढ़ में बन रहे स्टेडियम के पास की सड़क नदी में बदल गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बरसात के कारण जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे जाम लग गया।

By Edited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 09:42 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 05:55 PM (IST)
घरों में घुसा बारिश का पानी, नदी में तबदील हुई न्यू चंडीगढ़ की सड़क  Chandigarh News
घरों में घुसा बारिश का पानी, नदी में तबदील हुई न्यू चंडीगढ़ की सड़क Chandigarh News

मोहाली, जेएनएन। शुक्रवार सुबह जोरदार बारिश ने शहर में को जलमग्न कर दिया। फेज-11 में लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं, न्यू चंडीगढ़ में बन रहे स्टेडियम के पास की सड़क नदी में बदल गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बरसात के कारण जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे जाम लग गया। जोकि लाइट प्वाइंट्स से लेकर ढिल्लों कांप्लेक्स तक लगा रहा। आम दिनों में सुबह ट्रैफिक होने के बावजूद जीरकपुर से चंडीगढ़ पहुंचने में आधा घंटा लगता है। लेकिन बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण लोगों को डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लगा। वर्किग डे होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। यहीं हाल मोहाली शहर के अंदर था।

शहर में कई जगह गिरे पेड़, बिजली बाधित

बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिर गए। जोकि बिजली के तार पर गिरे। जिस कारण बिजली बांधित हो गई। फेज-11 निवासी राजिंदर सिंह ने बताया कि निगम के क्या हाल हैं, ये अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बरसात का मौसम नहीं है। लेकिन इस बारिश से ही घर में पानी घुस गया। रोड-गलियों की साफ-सफाई नहीं हो रही। जिस कारण पानी की निकासी नहीं होती।

उधर, न्यू चंडीगढ़ के पास नदी बनने पर गांव तकीपुर निवासी संत सिंह ने बताया कि इस सड़क पर जोरदार बारिश के बाद निकलना इतना खतरनाक है कि पानी में कोई भी बह सकता है। एक माह पहले भी जहां पर बरसात में एक कार फंस गई थी। जिसे क्रेन की मदद से निकाला गया था। फेज-10 में कार पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने के कारण बिजली के तार भी टूट गए जिस कारण बिजली सप्लाई भी बाधित रही।

एंट्री प्वाइंट्स पर जाम

मोहाली से चंडीगढ़ को जोड़ने वाले सभी एंट्री प्वाइंट्स पर जाम लगा रहा। जिन एंट्री प्वाइंट्स पर ट्रैफिक लाइट थी, बंद रही। जिस कारण वाहनों की लंबी कतारें सभी ओर लग गई। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची। जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी