Punjab Weather Update: आज और कल मौसम साफ रहने से बढ़ेगी गर्मी, छह जून को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Punjab Weather Update पंजाब में आज और कल मौसम साफ रहने से गर्मी बढ़ेगी। तापमान में भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती हैं। आने वाले दो तीन दिनों में कई जिलों में दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 04 Jun 2023 10:56 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jun 2023 10:56 AM (IST)
Punjab Weather Update: आज और कल मौसम साफ रहने से बढ़ेगी गर्मी, छह जून को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
आज और कल मौसम साफ रहने से बढ़ेगी गर्मी, छह जून को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता: पंजाब में दो दिनों तक मौसम गर्म रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक पंजाब में मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते गर्मी बढ़ेगी। तापमान में भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती हैं। आने वाले दो तीन दिनों में कई जिलों में दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

चार दिनों के बीच हुई वर्षा

मई के आखिरी हफ्ते से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब के कई जिलों में पिछले चार दिनों तक तेज हवाओं के बीच में वर्षा हुई। कई जिलों में दिन का तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिली। अब जून में इस शुक्रवार से मौसम बदला है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छह जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका आंशिक तौर पर असर पंजाब पर भी रहेगा। इसके चलते हिमाचल के साथ लगते जिलों में फिर से बादल लौट सकते हैं।

कई जगहों पर बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। विभाग के अनुसार 10 जून के बाद दोबारा से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।जिसका असर पूरे पंजाब पर रहेगा।

chat bot
आपका साथी