पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पुलिस हेडक्वार्टर में मारा छापा, कर्मचारियों की हाजिरी चेक की

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार सुबह पुलिस मुख्यालय में छापा मारा। उन्होंने कर्मचारियों की हाजिरी चेक की है। कहा कि कर्मचारी सुनिश्चित करें कि समय पर आएं और लोगों को काम में परेशानी न आए।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 11:15 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 11:34 AM (IST)
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पुलिस हेडक्वार्टर में मारा छापा, कर्मचारियों की हाजिरी चेक की
पुलिस मुख्यालय में छापा मारने पहुंचे सुखजिंदर सिंह रंधावा। जागरण

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा शुक्रवार सुबह दफ्तर खुलने के समय 9:00 बजे अचानक पुलिस हेडक्वार्टर में छापा मारने पहुंचे। रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निर्देश दिए हैं कि सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी समय पर पहुंचे, ताकि राज्य के निवासियों को सरकारी दफ्तरों में किसी किस्म की परेशानी न हो। रंधावा ने बताया कि कार्य कुशलता और जनपक्षीय सेवाएं देने के लिए आज मुख्य दफ्तर में चेकिंग की गई है। बता दें, रंधावा के पास गृह विभाग भी है। 

चन्नी सरकार के गठन के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा का यह पहला छापा है। रंधावा के साथ छापे के दौरान डीजीपी इकबालप्रीत सहोता भी मौजूद रहे। मंत्री 8.55 बजे ही पुलिस मुख्यालय पहुंच गए थे। देर से आने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को उन्होंने सख्त हिदायत दी। कहा कि काम में लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Deputy CM @Sukhjinder_INC Singh Randhawa today conducted surprise check at 9 AM at the Punjab Police Headquarters in Sector-9. He said that these are the directions of CM @CHARANJITCHANNI that the employees in the government offices should reach on time. pic.twitter.com/A6xm65dALN

— Punjab Congress (@INCPunjab) October 1, 2021

रंधावा के छापे से पुलिस मुख्यालय में अफरा तफरी का माहौल रहा। कई कर्मचारी अपनी सीटों पर डरे सहमे बैठे रहे। रंधावा ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह का छापमारी अभियान जारी रहेगा। बता दें, चन्नी सरकार में दो उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा व ओपी सोनी हैं, लेकिन रंधावा के पास पावरफुल गृह विभाग है। कामकाज संभालते ही रंधावा पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं।

खास बात यह रही कि इस छापे में इकबालप्रीत सहोता भी मौजूद रहे। डीजीपी का कार्यभार संभालने के बाद से ही सहोता भी खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह अधिकारियों से बैठकें कर रहे हैं। इकबालप्रीत सहोता को लेकर पंजाब कांग्रेस में राजनीति गरमाई हुई है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को सहोता को डीजीपी का प्रभार देना नहीं भा रहा है। बताया जाता है कि सिद्धू ने सुलह के लिए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को कहा है कि वह सहोता को पदमुक्त करें।

chat bot
आपका साथी