सीएम चन्नी, नवजोत सिद्धू सहित पंजाब के 3 नेता हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस के लिए करेंगे प्रचार

हिमाचल प्रदेश में चार सीटों पर उपचुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची में पंजाब के तीन नेताओं को भी शामिल किया है। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नवजोत सिंह सिद्धू भी हिमाचल में कांग्रेस के लिए प्रचार करते दिखेंगे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 11:09 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 04:04 PM (IST)
सीएम चन्नी, नवजोत सिद्धू सहित पंजाब के 3 नेता हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस के लिए करेंगे प्रचार
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

चंडीगढ़, जेनएन। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को चार सीटों के लिए मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश में पंजाब कांग्रेस के नेता भी प्रचार के लिए जाएंगे। हाईकमान ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू सहित एक अन्य पंजाब कांग्रेस नेता को स्टार कैंपेनर की लिस्ट में शामिल किया है। यह तीनों नेता हिमाचल में कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए जाएंगे।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा की मंडी सीट के लिए उपचुनाव होना हो रहा है। ऐसे में हिमाचल भाजपा और कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट और अर्की, जुब्बल कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा के लिए अपने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में इन चारों सीटों के लिए स्टार चुनाव प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है।

कांग्रेस ने स्टार प्रचार में 20 नेताओं की लिस्ट जारी की है। जिसमें पंजाब से नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गुरकीरत सिंह कोटली का नाम भी शामिल है। वहीं, राजस्थान से कांग्रेस के नेता सचिन पायलट, छतीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व सीएम भपेंद्र सिंह हुड्डा भी हिमाचल में काग्रेस के लिए चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार भी हिमाचल में कांग्रेस के लि प्रचार करते दिखेंगे।

कांग्रेस ने इन्हें उतारा मैदान में

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को टिकट दिया है। वहीं, विधानसभा की फतेहपुर सीट से भवानी सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वह पूर्व दिवंगत मंत्री सुजान सिंह पठानिया के बेटे हैं। जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस ने पूर्व विधायक रोहित ठाकुर पर भरोसा जताया है। वहीं, अर्की सीट से संजय अवस्थी को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।

30 अक्टूबर को वोटिंग, दो नवंबर को होगी मतगणना

हिमाचल प्रदेश में चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं, दिवाली से दो पहले दिन यानि दो नवंबर को मतगणना होगी।

chat bot
आपका साथी