गरीबी, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौतियां: पीयूष गोयल

केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सीयू घड़ूआं में किया दो दिवसीय ग्लोबल लॉ कांफ्रेंस का उद्घाटन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:08 AM (IST)
गरीबी, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौतियां: पीयूष गोयल
गरीबी, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौतियां: पीयूष गोयल

जागरण संवाददाता, मोहाली : देश की मजबूत आर्थिकता भविष्य में बेहतर वातावरण के निर्माण में सहायक होती है। इसके साथ-साथ देश की समस्याओं से निपटने के लिए संयुक्त प्रयास करना जरूरी है। केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) घड़ूआं में दो दिवसीय ग्लोबल लॉ कांफ्रेंस के उद्घाटन के दौरान कहीं। इससे पहले सीयू चांसलर सतनाम सिंह संधू व प्रबंधन की ओर से पीयूष गोयल का स्वागत किया गया।

गोयल ने कहा कि सौर ऊर्जा से चलने वाले वाहनों को प्रफुलित करना केंद्र सरकार का अहम लक्ष्य है। अगर सरकार देश को भविष्य में बेहतर विकास की ओर ले जाने की कोशिश कर रही है तो 1.3 बिलियन देशवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वातावरण की चुनौतियों में संतुलन बनना भी महत्वपूर्ण है। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से वातावरण संबंधी बहुत सारी योजनाओं, प्रोजेक्ट्स शुरू किए गए हैं। इनको सिरे चढ़ाने के लिए देशवासियों का सहयोग जरूरी है। ताकि आने वाली पीढि़यों के लिए बेहतर वातावरण की सृजना की जा सके। तो समझेंगे देश का भविष्य बेहतर हाथों में

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि स्टूडेंट्स पढ़ाई के दौरान वातावरण विषय की ओर ध्यान दें और देश सुरक्षा के लिए आगे आएंगे तो हम समझेंगे कि देश का भविष्य बेहतर हाथों में है। उन्होंने कहा कि देशवासियों में देश की सुरक्षा संबंधी उम्मीद व वातावरण संबंधी आस्था भविष्य का विश्वास बन कर उभरती है। देश के लिए गरीबी, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौतियां है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार अलग-अलग प्रोजेक्टों पर भविष्य को देख कर ही काम कर रही है।

कम कीमत पर मिलेंगे वाहन

सौर ऊर्जा से चलने वाले वाहनों को लोगों तक कम कीमत पर पहुंचाया जाएगा। पेट्रोलियम पदार्थो पर खर्चे जाने वाले बिलियन डालरों को बचाकर देश की आर्थिकता को मजूबत किया जाएगा। सीधे तौर पर प्रदूषण कम किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2020 तक एक लाख गीगावॉट सौर ऊर्जा पैदा करने वाले प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की ओर से अब तक लागू की गई योजनाओं के बारे में भी बताया।

chat bot
आपका साथी