भाजपा नेता बग्गा की गिरफ्तारी पर पंजाब ने कुरुक्षेत्र पुलिस के हस्तक्षेप पर जताई आपत्ति, हरियाणा कल करेगा हाई कोर्ट में हलफनामा पेश

मोहाली में दर्ज मामले में पंजाब पुलिस ने दिल्ली से भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया है लेकिन हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को कुरुक्षेत्र में रोक लिया जहां से दिल्ली पुलिस उसे वापस लेकर चली गई।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 06 May 2022 01:08 PM (IST) Updated:Sat, 07 May 2022 08:34 AM (IST)
भाजपा नेता बग्गा की गिरफ्तारी पर पंजाब ने कुरुक्षेत्र पुलिस के हस्तक्षेप पर जताई आपत्ति, हरियाणा कल करेगा हाई कोर्ट में हलफनामा पेश
बग्गा को ला रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोका। फोटो एएनआइ

जेएनएन, चंडीगढ़। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की दिल्ली में पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी पर दिल्ली से पंजाब तक सियासत गरमा गई है। बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मोहाली लाते समय कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा रोकने के खिलाफ पंजाब पुलिस ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अर्जी दायर की। अर्जी पर हाई कोर्ट के जस्टिस ललित बत्रा ने हरियाणा सरकार को जवाब दायर करने का आदेश दिया। 

हरियाणा ने कहा कि पंजाब पुलिस की काल पर पंजाब पुलिस को रोका गया। हरियाणा सरकार हाई कोर्ट में हलफनामा पेश करेगी। वहीं, हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि मामले की सुनवाई तक बग्गा को हरियाणा पुलिस के पास ही रखा जाए, दिल्ली नहीं भेजा जाए।

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार तड़के तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ बग्गा के अपहरण का मामला दर्ज किया है। इस बीच, मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा का अपहरण नहीं किया गया है, बल्कि उसे कानून के तहत ही गिरफ्तार किया गया है।

मोहाली पुलिस ने कहा कि कुरुक्षेत्र पुलिस मामले में बेवजह दखलंदाजी न करे। कहा कि बग्गा की गिरफ्तारी की बकायदा वीडियोग्राफी भी की गई है। बग्गा को मोहाली लाने से पहले दिल्ली की पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई थी। इस बीच, दिल्ली पुलिस की टीम बग्गा को दिल्ली लेकर चली गई है।

#WATCH | Team of Delhi Police leaves with BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga from Thanesar Sadar Police station in Haryana's Kurukshetra

Bagga was arrested by Punjab Police today from Delhi. pic.twitter.com/rAn21Z24p5

— ANI (@ANI) May 6, 2022

बता दें, तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में मोहाली में मामला दर्ज है। पंजाब पुलिस इसी मामले में बग्गा को गिरफ्तार कर लाई है। बग्गा को मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना था। 

Delhi Police register a kidnapping case after the arrest of BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga by Punjab Police over his alleged threat to Delhi CM Arvind Kejriwal.

— ANI (@ANI) May 6, 2022

पंजाब पुलिस बग्गा को दिल्ली से पंजाब लेकर आ रही है, लेकिन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भाजपा नेताओं व हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को रोक दिया। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ-साथ तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को हरियाणा पुलिस थाने ले गई। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बग्गा को अपने साथ लेकर चले गए।

Haryana | Punjab Police with BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga at Khanpur, Kurukshetra; Haryana Police present at the spot

Bagga was arrested by Punjab Police in Delhi pic.twitter.com/AmhydG2tfw

— ANI (@ANI) May 6, 2022

बग्गा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता सक्रिय हो गए हैं। पंजाब भाजपा नेताओं को गिरफ्तारी को अवैधानिक करार दिया। कहा कि अरविंद केजरीवाल भगवंत मान के माध्यम से पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

Today morning following due process of law, Tajinder Pal Singh Bagga has been arrested from his home in Janakpuri, New Delhi. He is being brought here and will be produced in Court. Further investigation being done by SIT of SAS Nagar Police: Punjab Police

(file pic) pic.twitter.com/7uZybwjBmo

— ANI (@ANI) May 6, 2022

वहीं, पंजाब पुलिस का कहना है कि शुक्रवार सुबह कानून की उचित प्रक्रिया के तहत ही तजिंदर पाल सिंह बग्गा को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। बग्गा को यहां लाया जा रहा है और कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएएस नगर पुलिस की एसआइटी मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक बग्गा के खिलाफ 1 मई को पीएस पंजाब स्टेट साइबर क्राइम, एसएएस नगर हिंसा भड़काने, आपराधिक धमकी देने, सोशल मीडिया पर झूठे और सांप्रदायिक भड़काऊ बयान प्रकाशित करने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

पुलिस के मुताबिक आरोपित को जांच में शामिल होने और आने के लिए पांच नोटिस दिए गए थे। नोटिस का विधिवत पालन किया गया। इसके बावजूद आरोपित जानबूझकर जांच में शामिल नहीं हुआ। आज सुबह कानून की उचित प्रक्रिया के बाद, तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

प्रिय छोटे भाई @BhagwantMann

ख़ुद्दार पंजाब ने 300साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया।पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं।पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो

पगड़ी सम्भाल जट्टा🇮🇳🙏

— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 6, 2022

वहीं, कवि कुमार विश्वास ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के मामले पर आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान को सलाह दी है कि वह पंजाब व पुलिस का अपमान न करें। 

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रही है। शर्मा ने कहा कि जब मामला दिल्ला का है और बग्गा रहते भी दिल्ली में हैं तो मामला पंजाब में कैसे दर्ज हो सकता है।  शर्मा ने कहा कि पंजाब की मान सरकार दिल्ली के इशारों पर चल रही है। 

Tajinder Bagga could be from a different party, one could have ideological differences. But Political vendetta, of @ArvindKejriwal & @BhagwantMann, to settle personal scores through Punjab police is a cardinal sin… Stop tarnishing the image of Punjab Police by Politicising it..— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) May 6, 2022

पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी आपत्ति जताई। कहा कि  बग्गा अलग पार्टी से हो सकते हैं, वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राजनीतिक प्रतिशोध, पंजाब पुलिस के माध्यम से व्यक्तिगत हिसाब चुकता करना सबसे बड़ा पाप है। पंजाब पुलिस का राजनीतिकरण कर उसकी छवि खराब करना बंद करो।

chat bot
आपका साथी