चंडीगढ़ में मटर व चिकन का एक ही रेट, वेंडर्स वसूल रहे मनमर्जी के दाम; प्रशासन मूक

कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रशासन की मार्केट कमेटी की ओर से हर दिन रिटेल में रेट तय किए जाते हैं लेकिन इसके बावजूद कई वेंडर्स की लूट जारी है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 02:28 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 02:28 PM (IST)
चंडीगढ़ में मटर व चिकन का एक ही रेट, वेंडर्स वसूल रहे मनमर्जी के दाम; प्रशासन मूक
चंडीगढ़ में मटर व चिकन का एक ही रेट, वेंडर्स वसूल रहे मनमर्जी के दाम; प्रशासन मूक

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना काल की मार से पहले ही शहरवासी परेशान हैं और इस बीच निरंतर बढ़ रहे सब्जियों के दाम ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सब्जियों के रेट में भारी इजाफा हो रहा है। असामयिक बारिश के कारण जहां फसल खराब हो रही है, वहीं शहर में सब्जियों की सप्लाई भी प्रभावित हो रही हैं। शहर में अधिकतर सब्जियों की सप्लाई पंजाब और हिमाचल से होती है। जबकि नासिक से प्याज आ रहा है।

इस समय हरे मटर की कीमत 150 रुपये किलो पहुंच गई है। जबकि चिकन की कीमत भी 150 रुपये किलो है। प्रशासन की मार्केट कमेटी की ओर से हर दिन रिटेल में रेट तय किए जाते हैं लेकिन इसके बावजूद कई वेंडर्स की लूट जारी है। वह मनमर्जी के वसूल कर रहे हैं, जिन्हें प्रशासन की ओर से नहीं रोका जा रहा है। कार्रवाई के नाम पर अधिकारी हाथ खड़े कर देते हैं।

सब्जियों के रेट में गिरावट की उम्मीद नहीं

विक्रेताओं का कहना है कि अभी एक माह तक सब्जियों के रेट में गिरावट होने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं फलों के रेट भी लगातार बढ़ रहे हैं। टमाटर का रेट शहर में 80 रुपये किलो पहुंच गया है। सब्जियों के साथ-साथ आलू और प्याज के दाम में भी काफी इजाफा हो गया है। फूल गोभी के रेट में पिछले सप्ताह के मुकाबले में 40 रुपये की गिरावट हुई है। अब गोभी 60 रुपये किलो बिक रही है। भिंडी का रेट अब 25 रुपये किलो हो गया है लेकिन इसके बावजूद वेंडर्स भिंडी 40 से 50 रुपये किलो में बेच रहे हैं। 

बरसात के कारण सप्लाई प्रभावित

स्माल वेजिटेबल सेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज का कहना है कि इस समय पहाड़ी के साथ दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियों के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। एक तो पैदावार कम हो गई है और बरसात के कारण भी सप्लाई प्रभावित हो रही है। वहीं हाउसिंग इंपलाइज वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव डॉ. धमेंद्र का कहना है कि प्रशासन की अोर से प्रतिदिन हर सब्जी के रिटेल में बिकनी वाली सब्जी के रेट तय किए जाते हैं। इसके बावजूद कई वेंडर्स मनमर्जी के रेट वूसल करके शहरवासियों को लूट रहे हैं।लोगों को ही नहीं पता कि उनकी शिकायत कहां पर करे। 

सब्जियों के क्या है रेट

सब्जियां                        रेट(प्रति किलो)

प्याज                             35

मटर                              150

मिर्च                              50

अरबी                             30

शिमला मिर्च                   50

लहसुन                           120

खीरा                              50

करेला                             30

लोकी                              20

भिंडी                               25

नींबू                                60

अदरक                             70

बैगन                               40

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी