मोरनी में होगी पैराग्लाइडिग, जल्द होगा जगह का चुनाव : महेश सिगला

शिवालिक विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन महेश सिगला ने पूर्व विधायक लतिका शर्मा के शेरला स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 06:14 AM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 06:14 AM (IST)
मोरनी में होगी पैराग्लाइडिग, जल्द होगा जगह का चुनाव : महेश सिगला
मोरनी में होगी पैराग्लाइडिग, जल्द होगा जगह का चुनाव : महेश सिगला

संवाद सहयोगी, मोरनी : शिवालिक विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन महेश सिगला ने पूर्व विधायक लतिका शर्मा के शेरला स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

सिगला ने कार्यकर्ताओं को रोजगार व विकास कार्यों पर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने मोरनी में पैराग्लाइडिग के अवसरों के साथ ही इसे यहां के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को विकास की दिशा में कार्य करने वाला व मोरनी क्षेत्र के लिए शिवालिक विकास बोर्ड के माध्यम से किए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही पैराग्लाइडिग के लिए जगह का चयन किया जाएगा। मोरनी में जल्द पूरे होंगे विकास कार्य

वाइस चेयरमैन ने क्षेत्र के किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए सिचाई टैंकों व छोटे डेमो का निर्माण करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मोरनी से मिली विकास कार्यों की मांग के लिए वह जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर इन कार्यों के लिए मंजूरी लेंगे। उन्होंने सरकार की अति महत्वकांक्षी हर्बल पार्क योजना को पहाड़ी क्षेत्र के लिए वरदान बताया। किसानों के लिए बनाएंगे छोटे हर्बल पार्क

महेश सिगला ने कहा कि भविष्य में यहां के किसानों व स्थानीय लोगों को भी इस प्रकार के छोटे हर्बल पार्क बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अच्छे परिणाम आने पर इस दिशा में वन विभाग से इतर लोगों के प्रयासों को अलग-अलग माध्यमों से सहयोग दिलाकर उन्नति व रोजगार का माध्यम बनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता पवन धीमान, भाजपा जिला सचिव कनक रेखा, मोरनी के सरपंच माम चंद भंवरा, गीत चंदेल, भूपेंद्र हथिया, बलजीत राणा, टेक चंद, हेमराज मांधना सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी