चंडीगढ़-कुल्लू फ्लाइट के पहले दिन मात्र आठ यात्रियों ने किया सफर, ये है पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़ से फ्लाइट ने 10 बजे उड़ान भरी और कुल्लू एयरपोर्ट पर 11 बजे लैंड हुई। कुल्लू से इस फ्लाइट ( 9आइ 806) साढ़े 11 बजे उड़ान भरी और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोपहर 1220 बजे लैंड हुई।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 11:00 AM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 11:00 AM (IST)
चंडीगढ़-कुल्लू फ्लाइट के पहले दिन मात्र आठ यात्रियों ने किया सफर, ये है पूरा शेड्यूल
चंडीगढ़-कुल्लू फ्लाइट के पहले दिन मात्र आठ यात्रियों ने किया सफर, ये है पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार से कुल्लू के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो गई। पहले दिन अलांयस एयर की इस फ्लाइट में मात्र आठ यात्रियों ने चंडीगढ़ से कुल्लू का सफर किया, जबकि अलायंस एयर का एटीआर एयरक्राफ्ट 70 सीटों वाला यात्री विमान है। इस फ्लाइट (9आइ805) ने दिल्ली से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरी और चंडीगढ़ सुबह साढ़े 9:30 बजे लैंड हुई।

चंडीगढ़ से इस फ्लाइट ने 10 बजे उड़ान भरी और कुल्लू एयरपोर्ट पर 11 बजे लैंड हुई। कुल्लू एयरपोर्ट से इस फ्लाइट ( 9आइ 806) साढ़े 11 बजे उड़ान भरी और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोपहर 12:20 बजे लैंड हुई। चंडीगढ़ से इस फ्लाइट ने दिल्ली के 12:50 बजे उड़ान भरी और दिल्ली एयरपोर्ट पर यह फ्लाइट दोपहर दो बजे लैंड हुई।

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर माम राज जिंदल ने बताया कि कुल्लू-मनाली घूमने जाने वाले लोगों के लिए यह फ्लाइट खासतौर पर शुरू की गई है। बस से यह सफर 11 घंटे में तो अपनी गाड़ी से यह सफर सात से आठ घंटे में तय होता है। ऐसे में चंडीगढ़ से यात्री इस सफर को सिर्फ एक घंटे में और दिल्ली से तीन घंटे में तय कर लेंगे। उम्मीद है कि जल्द इस फ्लाइट में सफर करने को लोग रुचि दिखाएंगे। गौरतलब है कि यह फ्लाइट हफ्ते में चार दिन सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को उड़ान भरेगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी