नवजोत सिंह सिद्धू फिर हुए सक्रिय, किसानों के मुद्दे पर की टिप्पणी, लिखा- जंग की तूती बोल रही है

नवजोत सिंह सिद्धू एक वर्ष से अधिक समय के बाद एक बार फिर ट्विटर पर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर शायराना अंदाज में टिप्पणी की।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 12:58 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 03:06 PM (IST)
नवजोत सिंह सिद्धू फिर हुए सक्रिय, किसानों के मुद्दे पर की टिप्पणी, लिखा- जंग की तूती बोल रही है
नवजोत सिंह सिद्धू फिर हुए सक्रिय, किसानों के मुद्दे पर की टिप्पणी, लिखा- जंग की तूती बोल रही है

जेएनएन, चंडीगढ़। पिछले साल जुलाई महीने से ट्वीटर पर चुप्पी साधे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू फिर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर शायराना अंदाज में टिप्पणी की। लिखा कि जंग की तूती बोल रही है। उन्होंने लिखा कि पंजाब, पंजाबियत और हर पंजाबी किसान के साथ है। सिद्धू पिछले 21 जुलाई 2019 के बाद आज सक्रिय हुए हैं। उन्होंने पिछली बार मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद टिप्पणी की थी, इसके बाद वह ट्विटर पर चुप थे। 

आज पंजाबी में किए ट्वीट पर नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा किसानी पंजाब की रूह, शरीर के घाव भर जाते हैं पर आत्मा के नहीं। हमारे अस्तित्व पर हमला बर्दाश्त नहीं। जंग की तूती बोलती है- इंकलाब जिंदाबाद। पंजाब, पंजाबियत और हर पंजाबी किसान के साथ। 

ਕਿਸਾਨੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਰੂਹ,

ਸਰੀਰ ਦੇ ਘਾਓ ਭਰ ਜਾਂਦੇ ਹਨ,

ਪਰ ਆਤਮਾ 'ਤੇ ਵਾਰ,

ਸਾਡੇ ਅਸਤਿਤਵ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ।

ਜੰਗ ਦੀ ਤੂਤੀ ਬੋਲਦੀ ਹੈ - ਇੰਕਲਾਬ ਜ਼ਿੰਦਾਬਾਦ,

ਪੰਜਾਬ, ਪੰਜਾਬੀਅਤ ਤੇ ਹਰ ਪੰਜਾਬੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ।

2/2 pic.twitter.com/7QPDmFbEC0— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) September 18, 2020

सिद्धू ने इसके बाद एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ''सरकारें तमाम उम्र यही भूल करती रही, धूल उनके चेहरे पर थी, आईना साफ करती रही।'' सिद्धू का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब राज्य में किसानों के मुद्दे पर जमकर सियासत हो रही है।

यह भी देखें: खेती पंजाब की आत्मा, रूह पर हमला बर्दाश्त नहीं : नवजोत सिंह सिद्धू

अपने एक और ट्वीट में सिद्धू ने कहा कि किसान पंजाब की आत्मा है। हमारे अस्तित्व हमारी आत्मा पर वार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कहा कि हर पंजाबी किसान के साथ है। उन्होंने लिखा, जंग की तूती बोल रही है।

किसान पंजाब की आत्मा,

शरीर के घाव भर जाते हैं पर आत्मा पर वार नासूर बन कर सदा रिसता है,

हमारे अस्तित्व हमारी आत्मा पर वार बर्दाश्त नही|

जंग की तूती बोल रही है - इंकलाब जिंदाबाद|

पंजाब, पंजाबियत और हर पंजाबी कंधे से कंधे मिलाकर एकजुट होकर किसान के साथ| pic.twitter.com/l7b6rxIpg1— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) September 18, 2020

बता दें, किसानों के मुद्दे पर पंजाब में सियासत एकदम गरमा गई है। राज्य के प्रमुख दल कांग्रेस, अकाली दल, आम आदमी पार्टी कृषि विधेयकों के खिलाफ हैं। केंद्र में भाजपा की सहयोगी अकाली दल की नेत्री हरसिमरत कौर बादल तो केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे चुकी हैं। इसके बाद पंजाब में किसानों के हितैषी होने के लिए राज्य के नेताओं में होड़ लगी हुई है। 

राज्य में किसान धरनों पर हैं तो सियासी नेता बयानों से एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं। अब तक लंबे समय से चुप्पी साधे नवजोत सिंह सिद्धू भी अब इस वार में कूद पड़े हैं। बता दें, राज्य में किसान एक बहुत बड़ा वोट बैंक है। कोई भी नेता इनको नाराज कर राज्य में राजनीति नहीं कर सकता। ऐसे में सभी नेता किसानों के साथ खड़े होने के लिए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में लगे हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी