Mohali MC Polls Result: इन उम्मीदवारों को नहीं मिला एक भी वोट, कुछ प्रत्याशी पार नहीं कर सके 50 का आंकड़ा, देखें लिस्ट

मोहाली नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा हो चुका है। बीते वीरवार को घोषित किए गए चुनाव नतीजों में कांग्रेस ने 50 में से 37 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा और शिअद का खाता तक नहीं खुला। कुछ उम्मीदवार ऐसे भी रहे जिन्हें एक भी वोट नहीं मिला।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 03:51 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 03:51 PM (IST)
Mohali MC Polls Result: इन उम्मीदवारों को नहीं मिला एक भी वोट, कुछ प्रत्याशी पार नहीं कर सके 50 का आंकड़ा, देखें लिस्ट
इन उम्मीदवारों को नहीं मिला एक भी वोट, कुछ प्रत्याशी पार नहीं कर सके 50 का आंकड़ा।

मोहाली [रोहित कुमार]। मोहाली नगर निगम चुनाव में कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें एक भी वोट नहीं पड़ा। या यूं कहें कि चुनाव मैदान में उतरे इन उम्मीदवार को अपना वोट भी नहीं मिला। वहीं, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कई उम्मीदवार पचास वोटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। कुछ ऐसा ही हाल भाजपा के पार्षदों का भी रहा। चुनाव प्रचार के दौरान मोहाली के जिन भाजपा उम्मीदवारों के साथ मारपीट के आरोप लगे वे 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सके। वहीं लोगों ने नोटा का भी खूब इस्तेमाल किया।

ये रहा वोटों का लेखा जोखा

-वार्ड नंबर 1 में भाजपा उम्मीदवार सविता नायर को 41 वोट पड़े। आजाद ग्रुप की प्रत्याशी हरमनदीप कौर वालिया को 519 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी जसप्रीत कौर को 717 वोट पड़े। वहीं, आठ वोट नोटा को मिले।

-वार्ड नंबर 2 शिअद के हरमनप्रीत सिंह प्रिंस 747 वोट, बसपा के गिरीनाथ झां 32, कांग्रेस जसपाल सिंह टिवाणा 423, भाजपा के प्रदीप सोनी 125 वोट, आजाद परमिंदर सिंह को 73 और 23 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

-वार्ड 3 शिअद की सतनाम कौर सोहल 517 वोट, भाजपा की गीता आनंद को 55, कांग्रेस की दविंदर कौर वालिया 842, 45 ने नोटा दबाया।

-वार्ड 4 आजाद  अतुल शर्मा 246, पीडीपी के अमरजीत सिंह वालिया 39, भाजपा के अंशुल बांसल को 143, आजाद गुरदीप सिंह 106, शिअद के जसपाल सिंह 169, कांग्रेस के रविंदर सिंह 777 वोट, 15 बार नोटा दबाया गया।

-वार्ड 5 शिअद उम्मीदवार कुलदीप कौर कंग को 595 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर कौर को 1241 वोट, भाजपा उम्मीदवार रूपिंदर कौर कंवल को 93 और नोटा को 47 लोगों ने दबाया।

-वार्ड 6 से शिअद की इंद्रप्रीत कौर प्रिंस 235, आजाद हरजीत कौर 74, कांग्रेस जसप्रीत ङ्क्षसह गिल 1008, भाजपा के रमन कुमार 80, नौ लोगों ने नोटा बटन दबाया।

-वार्ड 7 शिअद अदिति शर्मा 16, भाजपा अनुपमा 100, कांग्रेस बलजीत कौर 1751, मंजीत कौर आजाद 177, 20 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।

-वार्ड 8 शिअद के अमित गिल 4, इंद्रजीत सिंह आजाद 474, कांग्रेस जीत बेदी 1122, जसबीर सिंह आजाद 5, नवीन बख्शी 115, 22 बार नोटा का इस्तेमाल हुआ।

-वार्ड 9 अमनदीप कौर आजाद 22, सर्वजीत कौर आजाद 22, बलराज कौर धालीवाल कांग्रेस 684, राजिंदर कौर भाजपा 36, 14 वोट नोटा का पड़े।

-वार्ड 10 अमनप्रीत सिंह आजाद एक वोट, अमरजीत सिंह जीती सिद्धू कांग्रेस 1468, अमित चोपड़ा शिअद 17, कंवलनैन सिंह सोढ़ी दो वोट, किशोर कुमार आजाद एक वोट, गुरप्रीत सिंह आजाद 0 वोट, जाहिद हुसैन आजाद 1 वोट, परमजीत सिह काहलो 543, प्रेम पाल आजाद एक वोट, रोशन लाल भाजपा 11 वोट और 16 बार नोटा दबा।

-वार्ड 11 अनुराधा आनंद कांग्रेस 1033, परमजीत कौर शिअद 17, भूपिंदर पाल कौर आजाद 534, ऋतु गर्ग भाजपा 57, 14 बार नोटा का बटन दबाया गया।

-वार्ड 12 सैंबी भाजपा 751, परमजीत सिंह हैप्पी कांग्रेस 1044, मनमोहन सिंह मोनी शिअद 68, मनमोहन सिंह लंग आजाद 395, विपिन यादव आजाद छह वोट, 24 बार नोटा दबाया गया।

-वार्ड 13 अनुराधा सैनी आजाद 468, सुरेश कुमारी शिअद 167, कांग्रेस निमृता सिंह 699, प्रकाशवती भाजपा 539,  21 बार नोटा दबाया।

-वार्ड 14 संजीव कुमार आजाद 81, सर्वजीत सिंह पंधेर आजाद 102, सर्वजीत सिंह आजाद एक वोट, सुलेहा असलम भाजपा 45,  कलमजीत सिंह आजाद सात, कमलजीत सिंह रूबी शिअद 256, कमलप्रीत सिंह बन्नी कांग्रेस 645 जसपाल चंद सिंगला 4, जगतार सिंह आजाद 611, नोटा को 21 वोट पड़े।

-वार्ड  15 अमनशर्मा भाजपा 39, सुरिंदर कौर कांग्रेस 562, कुलविंदर कौर आजा 182, निर्मल कौर आजाद 765, मनिंदर कौर शिअद 176, 17 बार नोटा दबाया।

-वार्ड 16 अश्वनी कुमार शर्मा दो वोट, भाजपा संदीप मंदोक 45, कुलवंत कौर शिअद 22, तिलक राज शर्मा आजाद 422, कांग्रेस नरपिंदर सिंह रंगी 1201, बलेश्वर नंद आजाद 96 और 16 बार नोटा का इस्तेमाल हुआ।

-वार्ड 17 हरविंदर कौर 398, किरण भाजपा 23, बबीता राणो शर्मा कांग्रेस 415, राजबीर कौर गिल आजाद 647 और 13 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

-वार्ड18 उपिंदर कौर आजाद 539, कुलवंत सिंह कलेर कांग्रेस 987, छवि शर्मा भाजपा 77, डॉ तनमीत कौर शिअद 88 वोट और 12 लोगों ने नोटा दबाया।

-वार्ड 19 सीमा रानी भाजपा 341, मनप्रीत कौर आजाद 467, राजरानी जैन कांग्रेस 679, 16 बार नोटा इस्तेमाल हुआ।

-वार्ड 20 कुशष कुमार भाजपा 244, गजन सिंह आजाद 175, बलविंदर सिंह शिअद 256, ऋषभ जैन 1010 और 24 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।

-वार्ड 21 अनजीत सिंह आजाद 163, अनजीत कौर आजाद 238, हर्ष प्रीत कौर भंवरा कांग्रेस 693, कृषणा भाजपा 28 गुरविंदर कौर शिअद 14 और सात बार नोटा दबा।

-वार्ड 22 सर्वजीत सिंह शिअद 260, सुरिंदर कौर आजाद 8, जसबीर सिंह मनकू कांग्रेस 910, तरूणत सिंह आजाद 347, 14 बार नोटा बटन दबा।

-वार्ड 23 जतिंदर कौर कांग्रेस 760, जोगिंदर कौर शिअद 20 वोट, दिलप्रीत कौर वालिया 616 और 26 लोगों ने नोटा दबाया।

-वार्ड 24 सतबीर सिंह भाजपा 78, कश्मीर कौर शिअद 12, चरणजीत सिंह मास्टर कांग्रेस 768, चन्नसिंह आजाद 488, पूर्ण चंद आजाद 153, नोटा 33

-वार्ड 25 अमर कौर शिअद 361, हरजीत कौर आजाद 133, मनजीत कौर कांग्रेस 475, रेणू गोयल भाजपा 78 और 21 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।

-वार्ड 26 अवनीत सिंह आजाद 12, शुभम शर्मा शिअद 10, जगदीश कांग्रेस 345, प्रवीण कुमार भाजपा 17, हरविंदर सिंह आजाद 750, आठ लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

-वार्ड 27 अमरदीप कौर आजाद 19, सोनू सोढ़ी आजाद 269, परमिंदर कौर कांग्रेस 667, पवनजीत कौर आजाद 356, रंजना मेहरा भाजपा 88, 15 लोगों ने नोटा दबाया।

-वार्ड 28 अमरदीप सिंह आजाद 12, सुखबीर सिंह आजाद 15, हरदीप सिंह शिअद 15, हरबंस सिंह बसपा 34, गुरनाम कौर आजाद 117, पिंकी देवी भाजपा 68, राजेश कुमार कांग्रेस 292, रणदीप सिंह आजाद 222, रमनप्रीत कौर आजाद 373 और 14 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।

-वार्ड 29 सरोज रानी कांग्रेस 232, कुलदीप कौर आजाद 692, गुरजिंदर कौर आजाद 12, विमला रानी भाजपा 23 , राजिंदर कौर आजाद 469, 10 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

-वार्ड 30 समरदीप सिंह आजाद 0, जसबीर कौर अतली आजाद 348, जसबीर सिंह आजाद 4, रमनदीप सिंह बाबा शिअद 309, लाभ सिंह सैणी भाजपा 54, विनित मलिक कांग्रेस 468 और 12 लोगों ने नोटा दबाया।

-वार्ड 31 सर्वजीत कौर शिअद 178, कुलजिंदर कौर कांग्रेस 458, राखी पाठक भाजपा 146, रजनी गोयल आजाद 262 और 13 मतदाताओं ने नोटा बटन का इस्तेमाल किया।

-वार्ड 32 सुरिंदर सिंह आजाद 900, हरजीत सिंह बैदवान कांग्रेस 1121, कुशल शर्मा शिअद 49, नवीश पाल सिंह भाजपा 55, 13 लोगों ने नोटा दबाया।

-वार्ड 33 अरश वैदवान आजाद 5, हरजिंदर कौर वैदवान 1045, जसपाल कौर शिअद 75, दविंदर कौर कांग्रेस 920 वोट, दविंदर कौर आजाद दस वोट और आठ लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

-वार्ड 34 अजीत सिंह आजाद चार, सुखदेव सिंह 620 वोट, सतपाल सिंह आजाद दो वोट, सुरिदंर सिंह कांग्रेस 555, गुरजीत सिंह आजाद 427 वोट, गुरजीत सिंह शिअद 428 वोट, मिथलेश कुमार तिवारी भाजपा 91 और 21 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

-वार्ड 35 अरूणा शर्मा आजाद 408 वोट, सिमरन कौर भाजपा 37, निर्मल कौर शिअद 15, प्रभजोत कौर सिद्धू कांग्रेस 317, रविंदर कौर गिल आजाद 44, लखविंदर कौर 10 और 12 लोगों ने नोटा दबाया।

-वार्ड 36 कीर्ति भूषण शिअद 32, बलविंदर सिंह आजाद 141, प्रमोद कुमार कांग्रेस 523, रमेश प्रकाश आजाद 486, विकास निश्वल भाजपा 57 और 12 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।

-वार्ड 37 सुषमा रानी शिअद 50, सुखविंदर कौर कांग्रेस 451, गुरप्रीत कौर आजाद 581, दविंदर कौर आजाद 5, बलविंदर आजाद 359, मुन्नी देवी भाजपा 20 और नौ लोगों ने नोटा दबाया।

-वार्ड 38 अजयपाल सिंह शिअद 360, साहिल गिल भाजपा 21, शुभपाल सिंह आजाद 98,सतिदंर सिंह आजाद 2, सर्वजीत सिंह आजाद 395, प्रदीप सोनी कांग्रेस 375, महिंदर सिंह आजाद दो, विक्रम सिंह को 0 वोट और 13 बार नोटा दबाया गया।

-वार्ड 39 अमरजीत कौर शिअद 14,सुखबरी कौर आजाद 158, कर्मजीत सिंह कौर आजाद 380, मलकीत कौर कांग्रेस 287, राजिंदर कौर भाजपा 16 वोट और 15 लोगों ने नोटा दबाया।

-वार्ड 40 सुच्चा सिंह कौलह कांग्रेस 702, संजीवना गिल भाजपा 65, कर्मजीत कौर आजाद 661, बंत सिंह आजाद 42, बलजिंदर सिंह शिअद 264, मेजर सिंह आजाद 393 और 24 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

-वार्ड 41 कुलवंत कौर कांग्रेस 663, गीता शर्मा भाजपा 86, दीक्षा बसपा 174, निधी कौड़ा आजाद 58, रणजीत कौर शिअद 232 और 13 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।

-वार्ड 42 अमरीक सिंह सोमल कांग्रेस 947, कुलवंत सिंह आजाद 680, गुरशरण सिंह रियाड आजाद पांच, गुरजीत सिंह शिअद 62, जसपिंदर पाल सिंह 0, परमिंदर सिंह आजाद 0, रोहित गर्ग भाजपा 58, राजिंदर पाल सिंह आजाद एक वोट और 11 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। 

-वार्ड 43 ऊषा रानी आजाद 338, हरविंदर कौर कांग्रेस 475, जसबीर कौर आजाद 130, रेखा भाजपा 87, राजिंदर कौर शिअद 86 और नौ लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

-वार्ड 44 अशोक कुमार झां भाजपा 254, अमनप्रीत सिंह आजाद 6, जगदीप सिंह कांग्रेस 654, जगत सिंह आजाद 4, तरणजोत सिंह शिअद 53, बीर सिंह आजाद 484, 18 लोगों ने नोटा दबाया।

-वार्ड 45 डॉ उमा शर्मा आजाद 283, मीना कौड़ल कांग्रेस 651, मोनिका भाजपा 27, मनजीज कौर शिअद 319, 19 लोगों ने नोटा बटन का इस्तेमाल किया।

-वार्ड 46 अरविंदर सिंह शिअद 18, स्वर्ण सिंह आजाद 274, सुशील झां भाजपा 15, कुलजीत सिंह आजाद 34, रविंदर सिंह कांग्रेस 537, 12 लोगों ने नोटा बटन दबाया।

-वार्ड 47 सुमन कांग्रेस 1055, नीलम पूरी भाजपा 185, मोनिका शर्मा आजाद 503, सबसे ज्यादा 39 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

-वार्ड 48 उमाकांत तिवारी भाजपा 54, इकबाल प्रीत ङ्क्षसह प्रिंस शिअद 317, गोबिंद आजाद सात, नारायण सिंह सिद्धू कांग्रेस 477, राजिदंर प्रसाद 399, एलके शर्मा आजाद 27 और नौ लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।

-वार्ड 49 राजिंदर कौर आजाद 474, कुलविंदर कौर भाजपा 38, गुरप्रीत कौर कांग्रेस 658, जसमीत कौर शिअद 96, दियाल कौर बसपा नौ वोट और सात लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।

-वार्ड 50 हरप्रीत सिंह आजाद 257, हरमीत सिंह आजाद एक, खुशवंत सिंह आजाद 52, गुरमीत कौर कौर आजाद 802, प्रदीप कुमार आजाद 383, बलजिंदर सिंह बेदी शिअद 105, भारत भूषण मैणी कांग्रेस 373, मदन सौंकी भाजपा 69 वोट पड़े और 18 लोगों ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा का इस्तेमाल किया।

chat bot
आपका साथी