नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस उन्नाव पुलिस को ट्रासफर

चंडीगढ़ : कैंबवाला रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले को यूटी पुलिस ने बुधवार को उन्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Apr 2018 03:02 PM (IST) Updated:Thu, 19 Apr 2018 03:02 PM (IST)
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस उन्नाव पुलिस को ट्रासफर
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस उन्नाव पुलिस को ट्रासफर

चंडीगढ़ : कैंबवाला रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले को यूटी पुलिस ने बुधवार को उन्नाव पुलिस को ट्रासफर कर दिया। अब केस की जाच व नाबालिग आरोपित की गिरफ्तारी उन्नाव पुलिस करेगी। उन्नाव में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म का खुलासा चंडीगढ़ में दो दिन पहले लड़की के पेट दर्द होने के बाद मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती होने का खुलासा हुआ था। इसके बाद पीड़िता की मा की शिकायत पर यूटी पुलिस ने तुरंत मामले में एफआइआर दर्ज कर ली। पुलिस के अनुसार पीड़िता के 164 के बयान के दुष्कर्म उन्नाव, यूपी में होने की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद केस की फाइल एसएसपी उन्नाव को सौंप गई है। इससे पहले आरोपित नाबालिग की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क साधा था। सोमवार देर शाम पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए गए थे। जिसमें खुलासा हुआ था कि किसी नाबालिग के साथ उन्नाव में उसकी दोस्ती थी। उसने ही दुष्कर्म किया था। पीड़िता अपने छह-भाई बहनों सहित अपनी मा के साथ सेक्टर-3 थाना एरिया क्षेत्र कैंबवाला में रहती है। वह मूलरूप से उन्नाव, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उक्त 14 वर्षीय नाबालिग लड़की फरवरी से 28 मार्च 2018 तक उन्नाव में थी। 29 मार्च को वह चंडीगढ़ आई और 16 अप्रैल को उसके पेट में अचानक दर्द उठा। परिजनों ने लड़की को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। जहा इलाज के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के छह हफ्ते गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पीड़ित मा की शिकायत पर यूटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में आरोपित उन्नाव निवासी एक नाबालिग बताया जा रहा है। रिपोर्ट : कुलदीप शुक्ला

chat bot
आपका साथी