चंडीगढ़ की स्टूडेंट बनी Miss Grand India-2020, जानें कौन हैं मनिका श्योकंद

चंडीगढ़ में जन्मी और यहां पढ़ी लिखी मनिका श्योकंद ने फेमिना मिस ग्रेंड इंडिया-2020 (Femina Miss Grand India-2020) का खिताब हासिल किया है। आइए मनिका श्योकंद ने जहां शिक्षा ली वहां के टीचर उनके बारे में क्या हैं। जानते हैं...

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 03:27 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 08:52 PM (IST)
चंडीगढ़ की स्टूडेंट बनी Miss Grand India-2020, जानें कौन हैं मनिका श्योकंद
फेमिना मिस ग्रेंड इंडिया-2020 का खिताब हासिल करने वाली मनिका श्योकंद।

चंडीगढ़ [डाॅ. सुमित सिंह श्योराण]। ''क्लास में जिस लड़की को हमेशा चुलबुले अंदाज में देखा, उसके फेमिना मिस ग्रेंड इंडिया-2020 (Femina Miss Grand India-2020) का ताज मिलने की खबर से मैं एकदम से हैरान रह गई।'' यह कहना है कि स्कूल दिनों में 2012 में मनिका श्योकंद की क्लास टीचर पूजा प्रकाश का। पूजा प्रकाश का कहना है कि मनिका क्लास की बहुत ही क्यूट और इंटेलिजेंट लड़की थी। पढ़ाई में अव्वल रहती थी तो साथ ही स्पोर्टस में भी उसने कई मेडल हासिल किए। पूरा स्कूल अपनी स्टूडेंट्स की इस उपलब्धि पर नाज कर रहा है। चंडीगढ़ और देश के लिए यह सम्मान की बात है।

दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में केबीडीेवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल पूजा प्रकाश ने कहा कि इतने बड़े प्लेटफार्म पर किसी की अचीवमेंट बहुत मायने रखती है। उन्होंने बताया कि वह मनिका को बहुत अच्छे से जानती हैं। मनिका श्योकंद ने सातवीं क्लास में केबीडीएवी स्कूल में दाखिला लिया। दसवीं में 9 सीजीपीए और 12वीं में 84 फीसद अंकों के साथ शानदार रिजल्ट दिया। पूजा प्रकाश ने बताया कि मनिका स्कूल की आलराउंडर स्टूडेंट रही हैं। स्कूल के हर इवेंट में वह हिस्सा लेती थी। पढ़ाई के साथ वह नेशनल लेवल पर नेटबाॅल की खिलाड़ी रही हैं। 2012 में आयोजित नेटबाॅल चैंपियनशिप में मनिका ने दो गोल्ड,एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल स्कूल के लिए जीते थे।

चंडीगढ़ में अपनी सहेलियों के साथ मनिका। फाइल फोटो

परिवार ने दिया पूरा साथ तो जीता टाइटल

मनिका श्योकंद का जन्म चंडीगढ़ में हुआ है, जबकि इस समय परिवार पंचकूला में रहता है। मां ममता श्योकंद हाउस वाइफ और पिता सूरजमल श्योकंद हारको बैंक में कार्यरत हैं। परिवार में मनिका, उनकी बहन कनिका और भाई तेजस्वी हैं। प्रिंसिपल पूजा प्रकाश बताती हैं कि स्कूल दिनों में मनिका को परिवार का पूरा सहयोग मिलता था। बेटियों को हमेशा ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। मनिका ने 2019 में माॅडलिंग की शुरूआत की, जिसमें उनकी बहन और परिवार ने भी उनका पूरा साथ दिया।

चंडीगढ़ में अपनेे दोस्तों के साथ मनिका। फाइल फोटो

पंजाब यूनिवर्सिटी से कैमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री

मनिका श्योकंद पंजाब यूनिवर्सिटी के सबसे पुराने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी (यूआइसीईटी) की स्टूडेंट रही हैं। मनिका ने केेमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमृतपाल तूर ने कहा कि मिस इंडिया जैसे इवेंट में जीतना बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मनिका यूनिवर्सिटी दिनों में हमेशा इवेंट में आगे रहती थी। मुझे उम्मीद है कि वह इंटरनेशनल लेवल पर भी नाम रोशन करेगी। एमबीए-कैमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद मनिका श्योकंद ने नोएडा स्थित एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम किया है। यूआइसीईटी में मनिका के टीचर रहे प्रो. गौरव वर्मा ने बताया कि वह इंडियन प्लास्टिक इंस्टीट्यूट (आइपीआइ) की एग्जीक्यूटिव मेंबर भी रही थी। सभी इवेंट में स्टेज संभावने की जिम्मेदारी मनिका के पास ही होती थी।

----

मनिका श्योकंद मिस इंडिया प्रतियोगिता में स्थान हासिल कर स्कूल और चंडीगढ़ शहर का नाम बढ़ाया है। वह बहुत ही खुशमिजाज स्टूडेंटस थी। 11वीं क्लास में मैं उनकी क्लास टीचर रही हूं। पढ़ाई में काफी इंटेलिडेंट होने के साथ ही नेट बाल में भी नेशनल लेवल पर दो गोल्ड हासिल किए हैं। हमारे लिए यह बहुत ही खुशी का पल है। -पूजा प्रकाश, प्रिंसिपल केबीडीएवी स्कूल सेक्टर-7 चंडीगढ़

---

यूनिवर्सिटी के लिए यह बहुत ही सम्मान की बात है। मनिका विभाग की ब्रिलिएंट स्टूडेंट थी। हमें अपनी स्टूडेंट की उपलब्धि पर नाज है। -प्रोफेसर अमृतपाल तूर, चेयरपर्सन यूआइसीईटी पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़

chat bot
आपका साथी