कालका में महिलाओं व युवतियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए बनाई महिला सुरक्षा ब्रिगेड

मुहिम के अंतर्गत कालका-पिंजौर के दस किलोमीटर के दायरे के अंदर सायं 7 बजे के बाद जरूरत पड़ने पर निःशुल्क सहायदा उपलब्ध करवाई जाएगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:31 PM (IST)
कालका में महिलाओं व युवतियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए बनाई महिला सुरक्षा ब्रिगेड
कालका में महिलाओं व युवतियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए बनाई महिला सुरक्षा ब्रिगेड

कालका, जेएनएन। महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा का बीड़ा कालका के कुछ लोगों ने मिलकर उठाया है। उन्होंने अपने क्षेत्र में महिलाओं के लिए सुरक्षित जोन बनाने की मुहिम चलाई है। इसके लिए एक ब्रिगेड का गठन किया गया है। इसका नाम महिला सुरक्षा ब्रिगेड रखा गया है। इस मुहिम की शुरुआत पिंजौर निवासी व पूर्व सह सचिव बार एसोसिएशन कालका एडवोकेट कुसुम हुड्डा ने की है। ब्रिगेड का संचालन उनके पति एडवोकेट प्रवीन हुड्डा कर रहे हैं।

कुसुम हुड्डा ने मुहिम के बारे में बताया कि आज देश मे बढ़ रहीं दुष्कर्म व छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के कारण  महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। माता-पिता भी अपनी बेटियों को बाहर पढ़ने और जॉब के लिए भेजने से कतरा रहे हैं। अखबारों में महिलाओं पर हो रहे अत्यचारो कि रोजाना खबरें देखने व पढऩे को मिलती हैं। इसी को देखते हुए हमने अपनी सुरक्षा सरकार के भरोसे न छोड़ खुद करने का निश्चय किया है। इसीलिए महिला सुरक्षा ब्रिगेड का निर्माण किया गया है। इस मुहिम के अंतर्गत कालका-पिंजौर के दस किलोमीटर के दायरे के अंदर सायं 7 बजे के बाद किसी भी महिला की स्कूटी खराब हो जाने, पेट्रोल खत्म हो जाने या फिर साधन न मिलने पर तुरंत निःशुल्क सहायता मुहैया करवाई जाएगी।

महिला सुरक्षा ब्रिगेड के सदस्य उसे सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कुसुम हुड्डा ने बताया कि कालका के लोगों का इस मुहिम में भरपूर समर्थन मिल रहा है और भविष्य में कालका की महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व सहायता लिए और भी काफी कदम उठाये जाएंगे। हमारा उद्देश्य कालका को महिला सेफ जॉन बनाना है।

chat bot
आपका साथी