Live Chandigarh Coronavirus News update: शहर में सामने आए 3 नए पॉजिटिव केस

Live Chandigarh Coronavirus News update नए मामलों में सेक्टर-29 में 60 साल की बुजुर्ग महिला सेक्टर-41 का 15 साल का बच्चा और सेक्टर-23 की 39 साल की महिला शामिल है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 07:18 PM (IST)
Live Chandigarh Coronavirus News update: शहर में सामने आए 3 नए पॉजिटिव केस
Live Chandigarh Coronavirus News update: शहर में सामने आए 3 नए पॉजिटिव केस

चंडीगढ़, जेएनएन। सोमवार शाम शहर में 3 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें सेक्टर-29 में 60 साल की बुजुर्ग महिला, सेक्टर-41 का 15 साल का बच्चा और सेक्टर-23 की 39 साल की महिला शामिल है। चंडीगढ़ में अब तक कुल 434 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जबकि शहर में एक्टिव केस 79 हैं। चार लोगों को सेक्टर 22 के सूद धर्मशाला से डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, नौ लोगों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है।

इससे पहले, शहर में रविवार को दो महिलाओं समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सेक्टर-41 की 45 साल की महिला और मलोया में 42 साल की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। वहीं, 21 जून को कजाकिस्तान से लौटे सेक्टर-40 निवासी 31 वर्षीय और सेक्टर-30 में ढाई साल के बच्चे में भी वायरस की पुष्टि हुई है।

सेक्टर-41 की महिला के संपर्क में परिवार के दो और कम्युनिटी कांटेक्ट में एक व्यक्ति था। परिवार के दो लोगों में से एक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि बाकी दो लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, मलोया की महिला के सेक्टर-29 में रह रहे परिवार के बाकी लोग पहले ही संक्रमित पाए गए थे। महिला के संपर्क में परिवार के तीन और कम्युनिटी कांटेक्ट में दो लोग शामिल हैं। इन पांचों लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। शहर में अब तक 431 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

56 साल की महिला डिस्चार्ज

सेक्टर-16 की रहने वाली 56 साल की कोरोना संक्रमित महिला को ठीक होने के बाद रविवार को डिस्चार्ज किया गया। शहर में अभी तक 336 कोरोना पॉजिटिव मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। शहर में अभी तक 7455 लोगों के सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा चुकी है। इनमें से 6992 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रविवार को शहर से 32 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। शहर में इस समय 89 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जिनका इलाज चल रहा है। छह लोगों की मौत हो चुकी है।

मोहाली जिले में छह और लोग मिले पॉजिटिव

मोहाली जिले में कोरोना वायरस के रविवार को छह नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यहां बता दें कि शुक्रवार को भी जिले में पॉजिटिव मामले आए थे, जबकि सात मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी भी मिली थी। रविवार को पॉजिटिव आए मामलों में दो महिलाएं व चार पुरुष शामिल हैं। इनमें खरड़ निवासी 50 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय पुरुष,  गिल्को हाईट््स खरड़ निवासी 82  वर्षीय व 40  वर्षीय पुरुष के अलावा माया गार्डन, जीरकपुर निवासी 61 वर्षीय पुरुष व सेक्टर-71 निवासी 57 वर्षीय महिला शामिल हैं। यह सभी मरीज पहले से पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में थे, जिनकी टेस्ट के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट बनाकर उनके भी सैंपल एकत्र करने के लिए टीम भेज दी है।

191 मरीज हो चुके हैं ठीक

डीसी गिरिश दियालन ने कहा कि एक तरफ अगर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की गिनती बढ़ रही है, वहीं,  कुछ मरीज ठीक होकर घर भी जा रहे हैं। पंजाब के लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांंग होने के चलते रिकवरी भी जल्द हो रही है। उन्होंने लोगों से फिर अपील की कि वह सामाजिक दूरी व मास्क पहनने का पालना करें और बेवजह घर से बाहर न निकलें। मोहाली जिले में अब तक कुल केसों की गिनती 252 हो गई  है, जिसमें से 58 मामले एक्टिव हैं, जबकि 191 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी