चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू के दौरान मलोया में कानून व्यवस्था ध्वस्त, रात में चोरी और हुड़दंगबाजी की वारदातें बढीं

कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से वीकेंड कर्फ्यू नाइट कर्फ्यू सहित कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। बावजूद इसके मलोया में लोग नियम को मानते ही नहीं हैं। मलोया में हुड़दंबाजी और चोरी की घटनाएं खूब हो रही हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 01:17 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 01:17 PM (IST)
चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू के दौरान मलोया में कानून व्यवस्था ध्वस्त, रात में चोरी और हुड़दंगबाजी की वारदातें बढीं
चंडीगढ़ के मलोया में इन दिनों मलोया में हुड़दंबाजी और चोरी की घटनाएं खूब हो रही हैं।

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से वीकेंड कर्फ्यू, नाइट कर्फ्यू सहित कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। बावजूद इसके मलोया में लोग नियम को मानते ही नहीं हैं। मलोया थाना पुलिस भी मूकदर्शक बनकर सरकारी ड्यूटी निभाने में लगी है। देर रात कर्फ्यू के दौरान मकान में चोरियां और बाहर युवकों के हुड़दंग की घटनाओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। एक महीन से सक्रिय चोर गैंग ने अब तक दर्जनभर वारदात को अंजाम दिया है। देर रात आरोपित मकान में घुसकर नगदी चोरी कर भाग जाते हैं। मलोया थाना पुलिस अब तक एक भी केस सॉल्व नहीं कर पाई है।

मलोया में चोर गैंग ने सात मई को चार मकान में वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पीड़ित मकान मालिक हरमनदीप सिंह और गुरजीत सिंह ने बताया कि सात मई की रात परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात से समय आरोपित मकान में घुसकर मोबाइल चोरी कर भाग गए। दोनों मामलों की शिकायत मलोया थाना पुलिस में दर्ज करवाई। दोनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने चोरी की जगह उनकी शिकायत गुमशुदगी में दर्ज कर लिया।

वहीं, एक दिन पहले स्थानीय निवासी रुल्दा खान ने शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित मकान से मोबाइल और 9 हजार रुपये नकदी चोरी कर भाग गए। मामले में मलोया थाना पुलिस को शिकायत दी।

नाइट कर्फ्यू में दो गुट भीड़े, पत्थरबाजी में घरों को पहुंचा नुकसान

मलोया में बीते रविवार देर रात दो गुटों में बहस के बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी होने से एक का सिर फटा, एक गाड़ी का शीशा टूटा और एटीएम बूथ का गेट भी टूट गया था। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, वीडियो में साफ दिख रहा है हुड़दंगबाज खूब पत्थरबाजी कर रहे हैं। लोग इधर उधर भाग रहे हैं। इन बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। पुलिस को सूचना दी गई मौके पर बाइक पर दो पुलिस कर्मी पहुंचे लेकिन उनपर भी पत्थर बरसाए। दोनों पुलिस कर्मी जान बचाकर भाग गए थे।

chat bot
आपका साथी