नाभा जेल ब्रेक : KLF चीफ मिंटू था गोवा भागने की फिराक में, कटा ली थी दाढ़ी

पंजाब की नाभा जेल से भागा खालिस्‍तान लिब्रेशन फोर्स का प्रमुख हरमिंदर सिंह मिंटू मुंबई के रास्‍ते गोवा भागने की फिराक में था। उसने अपनी दाढ़ी करवा ली थी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 28 Nov 2016 03:56 PM (IST) Updated:Mon, 28 Nov 2016 09:29 PM (IST)
नाभा जेल ब्रेक : KLF चीफ मिंटू था गोवा भागने की फिराक में, कटा ली थी दाढ़ी

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला जिले की नाभा जेल पर हमलाकर छुड़ाए गए खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के प्रमुख हरमिदंर सिंह मिंटू ने अपनी दाढ़ी करवा ली थी। वह मुंबई के रास्ते गोवा भागने की फिराक में था। उसक पास से पिस्तौल और गाेलियां मिली हैं। दूसरी आेर उसे सोमवार को दोपहर बाद उसे दिल्ली की पटियाला हाऊस अदालत में पेश किया गया था।

दिल्ली पुलिस के विशेष सेल के स्पेशल सीपी अरविंद दीप ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में बताया कि खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के मुखिया हरमिंदर सिंह मिंटू को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की पार्किंग में पकड़ा गया। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल ने गिरफ्तार किया। वह ट्रेन से मुंबई जाना चाहता है और वहां से गाेवा जाने की फिराक मेें था। इससे पहले बताया गया था कि मिंटू को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली के पटियाला हाऊस कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया अातंकी हरमिंदर सिंह मिंटू।

उन्होंने बताया कि हरमिंदर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपनी लंबी दाढ़ी काट ली थी और पगड़ी भी नहीं पहन रखी थी। इससे उसको पहचानना काफी मुश्किल हो गया था। उसके पास से एक पिस्तौल और छह कारतूस भी बरामद हुए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें : पंजाब की नाभा जेल से फरार हुआ KLF सरगना दिल्ली में पकड़ा गया

हम पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस से लगातार संपर्क में हैं। अन्य भागे हुए आतंकियों को पकड़ने कि लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है और होटलों व गेस्ट हाउसों की तलाशी ली जा रही है। इसके लिए पंजाब, हरियाणा और यूपी पुलिस तालमेल बनाए हुए है।

पढ़ें : नाभा जेल ब्रेक : मिंटू विदेश भेजने का काम करते-करते बन गया KLF का मुखिया

उन्होंने बताया कि हरमिंदर और अन्य आतंकियाें को नाभा जेल से भगाने की साजिश काफी पहले से रची गई थी। इसके लिए पूरी तैयारी कर जेल पर हमला किया गया। पुलिस अभी मिंटू से पूछताछ कर रही है और इसमें सारी साजिश का जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

पढ़ें : पंजाब जेल ब्रेक : छह आतंकी फरार, एक हमलावर यूपी से गिरफ्तार

दूसरी पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति एकदम सही है। नाभा जेल से आतंकियों के भागने के मामले में दो को गिरफ्तार कर लिया है अौर अन्य को भी जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्हाेंने एक फिर कहा कि पूरी घटना में पाकिस्तान का हाथ होने की आशंका है और जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।

पढ़ें : जेल ब्रेक : परमिंदर से मिला हथियारों का जखीरा, पुलिस भी रह गई ताजुब्ब में

परमिंदर काे अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस।

दूसरी आेर, नाभा जेल पर हमलाकर छह आतंकियों को भगाने में मददगार परमिंदर सिंह को शामली की अदालत में पेश किया गया। उसे 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। उसे रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया था।

chat bot
आपका साथी