पहाड़ों में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक, 6 डिग्री तक गिरा सिटी ब्यूटीफुल का पारा

चंडीगढ़ के आसपास के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से शहर में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Edited By: Publish:Wed, 12 Dec 2018 09:08 PM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 03:35 PM (IST)
पहाड़ों में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक, 6 डिग्री तक गिरा सिटी ब्यूटीफुल का पारा
पहाड़ों में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक, 6 डिग्री तक गिरा सिटी ब्यूटीफुल का पारा

विकास शर्मा, चंडीगढ़ : पहाड़ों में बर्फबारी का असर सिटी ब्यूटीफुल में तापमान में गिरावट के तौर पर देखा गया। यहां बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुक होती रही। मौसम विभाग की मानें तो बारिश के बाद तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से 6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जोकि सामान्य से 5 डिग्री कम है।

विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वीरवार को भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय धुंध परेशान कर सकती है।

चंडीगढ़ में हुई 5 एमएम बारिश

शहर में बुधवार को सुबह साढ़े 8 बजे से पहले 2 एमएम बारिश हुई, वहीं, सुबह साढ़े 8 बजे से शाम को साढ़े 5 बजे तक 3 एमएम बारिश हुई। पूरे दिन में 5 एमएम बारिश हुई। चंडीगढ़ से लगते अंबाला में 20.6 एमएम, शिमला में 6 एमएम और सोलन में 18.3 एमएम बारिश हुई। शिमला और सोलन के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। रीजन में सबसे ज्यादा बारिश पटियाला में हुई है। पटियाला में 32.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।

धुंध के चलते ऊंचाहार एक्सप्रेस 9 घंटे लेट

धुंध के चलते रेलवे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बुधवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:35 बजे पहुंचने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा 9 घंटे की देरी से शाम को 6:50 बजे पहुंची। इसके अलावा डिबू्रगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 2 घंटे 22 मिनट, कालका मेल 47 मिनट और सद्भावना एक्सप्रेस 35 मिनट देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के पीछे रेलवे अधिकारी धुंध को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

50 से ज्यादा ट्रेनें स्थगित

गौरतलब है कि धुंध के चलते रेल यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए अंबाला मंडल की 50 से ज्यादा ट्रेनों को एक महीने के स्थगित कर दिया गया है।

श्रीनगर की फ्लाइट सवा 4 घंटे लेट

धुंध का असर हवाई यातायात पर भी देखने मिला। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सुबह 7:25 बजे उड़ान भरने वाले एलांयस एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट ने 34 मिनट की देरी से 7:58 मिनट पर उड़ान भरी। वहीं, सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ने 4 घंटे 39 मिनट की देरी से दोपहर को 12:40 बजे उड़ान भरी। सुबह सवा 11 बजे चंडीगढ़ से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट ने सवा 4 घंटे की देरी से 4 बजे उड़ान भरी। इंडिगो की 2:35 बजे पर मुंबई उड़ान भरने वाली फ्लाइट ने 50 मिनट की देरी से उड़ान भरी।

chat bot
आपका साथी