अब दोपहिया पर महिलाओं को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य, सिर्फ इनको मिलेगी छूट...

चंडीगढ़ में महिलाओं को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर ट्रैफिक पुलिस चालान करना शुरू करेगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 06 Jul 2018 12:36 PM (IST) Updated:Fri, 06 Jul 2018 09:03 PM (IST)
अब दोपहिया पर महिलाओं को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य, सिर्फ इनको मिलेगी छूट...
अब दोपहिया पर महिलाओं को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य, सिर्फ इनको मिलेगी छूट...

जेएनएन, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में महिलाओं को भी कल यानि शनिवार से हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर ट्रैफिक पुलिस चालान करना शुरू करेगी। प्रशासन द्वारा नोटिफिकेशन में सिर्फ पगड़ी या दस्तार बांधने वाली महिलाओं को ही इससे छूट दी गई है।

बता दें, परिवहन विभाग ने महिला हेलमेट के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पर जो सुझाव मांगे थे उनमें से 95 प्रतिशत ने इसे महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सही कदम बताया था। उसी को देखते हुए विभाग ने इसे महिलाओं के लिए अनिवार्य किए जाने की सिफारिश कर प्रशासक की मंजूरी के लिए भेज दिया था।

प्रशासन द्वारा जारी नोटिफिकेशन।

प्रशासक की मंजूरी के बाद अब बिना हेलमेट ड्राइव करने पर महिलाओं के चालान भी शुरू हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों को तलब कर महिलाओं के हेलमेट पहनने पर जवाब मांगा था। इसके लिए पॉलिसी बनाने के आदेश भी दिए थे। उसके बाद यूटी प्रशासन ने इसका ड्राफ्ट तैयार किया। दूसरी तरफ पंचकूला पुलिस ने पहले ही महिलाओं के हेलमेट नहीं पहनने पर 100 रुपये का चालान शुरू कर दिया है।

ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पर आए थे 19 सुझाव

वूमेन हेलमेट के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पर 19 सुझाव और शिकायतें प्रशासन के पास आए थे। इनमें चंडीगढ़ अकाली दल और एक आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी के अलावा सभी सुझाव इसके पक्ष में आए थे। सभी ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए हेलमेट को अनिवार्य करने के फैसले को सही माना था। अकाली दल के प्रधान हरदीप सिंह और रिटायर्ड आर्मी अफसर ने इसे अनिवार्य करना सिख धर्म के खिलाफ बताया था। उनका तर्क है कि आर्मी के जवान सीमा पर भी बिना किसी सेफगार्ड पहनकर लड़ते हैं। ऐसे में महिलाओं का भी हेलमेट पहनना धर्म के खिलाफ है।

यह भी पढ़ेंः रात में आवाज आई तो लड़की ने पूछा- कौन है, जवाब मिला- मैं हूं, फिर उड़ गए होश

chat bot
आपका साथी