ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक से 10 हजार की रिश्वत लेता होमगार्ड जवान गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

विजिलेंस अनुसार महिंदरराम के खिलाफ भ्रष्टाचार की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसको अदालत में पेश किया अदालत ने उसको 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Aug 2019 01:39 PM (IST) Updated:Sat, 31 Aug 2019 01:39 PM (IST)
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक से 10 हजार की रिश्वत लेता होमगार्ड जवान गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक से 10 हजार की रिश्वत लेता होमगार्ड जवान गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

जेएनएन, मोहाली। मोहाली विजिलेंस की टीम ने थाना हंडेसरा में तैनात होमगार्ड के जवान को 10 हजार रुपये की रिश्वत सहित गिरफ्तार किया है। होमगार्ड की पहचान महिंदरराम के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मक्खन सिंह निवासी गांव अंटाला (डेराबस्सी) ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए रेता बजरी ढोने का कारोबार है, जोकि वह काफी समय से कर रहा है। हंडेसरा के थाने में तैनात होमगार्ड महिंदरराम जिस की हंडेसरा चौक पर अक्सर ड्यूटी रहती है, उसके ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर परेशान करता है।

शिकायतकर्ता अनुसार जब उस ने महिंदरराम के साथ संपर्क किया तो उसने उक्त चौक से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगते हुए कहा कि इस जगह पर जो भी रेत बजरी की ट्रॉली लगाता है, 10 हजार रुपये देकर जाता है। मक्खन सिंह अनुसार वह 10 हजार रुपये के लिए तैयार हो गया। मक्खन सिंह ने इस दौरान विजिलेंस को उक्त होमगार्ड के खिलाफ शिकायत दे दी। विजिलेंस के इंस्पेक्टर पवन कुमार ने 2 सरकारी गवाहों की हाजरी में होमगार्ड को 10 हजार रुपये की रिश्वत सहित गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस अनुसार महिंदरराम के खिलाफ भ्रष्टाचार की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसको अदालत में पेश किया, अदालत ने उसको 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

chat bot
आपका साथी