चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों के लिए बनेगा हाईटेक बस डिपो, ये सुविधाएं भी होंगी

चंडीगढ़ की बसों के लिए अब हाईटेक बस डिपो बनने जा रहा है। इससे पहले शहर में चार बस डिपों है जिनमें से दो इंडस्ट्रियल एरिया और दो सेक्टर-25 में बने हुए हैं। अब यह पांचवां हाईटेक बस डिपो बनाया जाएगा। यह डिपो इलेक्ट्रिकल और सीएनजी बसों के लिए होगा।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 01:13 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 01:13 PM (IST)
चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों के लिए बनेगा हाईटेक बस डिपो, ये सुविधाएं भी होंगी
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बसों की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, [बलवान करिवाल]। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) (CTU) की नई बस डिपो बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रायपुरकलां की 6.44 एकड़ जमीन पर हाईटेक बस डिपो बनाने के लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने एनवायरमेंट क्लीयरेंस और डेवलपमेंट कंसेंट के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेने के लिए टेंडर किया जारी। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने एनवायरमेंटल इंपेक्ट असेस्मेंट स्टडी रिपोर्ट तैयार कराने के लिए टेंडर जारी कर बिड आमंत्रित की है। इस रिपोर्ट के साथ ही अथॉरिटी से सर्वे, ड्राइंग, टेस्टिंग की मदद से अप्रूवल लेनी होगी।  

यह डिपो सीटीयू की पहली सभी डिपो से एकदम अलग और हाइटेक होगा। यह डिपो क्लीन फ्यूल पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए होगा। इलेक्ट्रिक बसों का ऑपरेशन डीजल से चलने वाली बसों से एकदम अलग होगा। इनके लिए पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर अलग से डेवलप करना पड़ेगा। चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग स्पेस और वर्कशॉप की जरूरत रहेगी। इसी वजह से क्लीन फ्यूल बसों के लिए अलग डिपो बनेगा।

गांव रायपुर कलां में चिन्हित की गई 6.44 एकड़ जमीन पर बनने वाला बस डिपो केवल इन्हीं बसों के लिए होगा। इलेक्ट्रिक के साथ सीएनजी भी नॉन पॉल्यूटिड है इसलिए यह बसें भी भविष्य में इस डिपो से संचालित हो सकती हैं। केंद्र सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्यूफेक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल (फेम) इंडिया स्कीम के फेस-2 में चंडीगढ़ को 80 इलेक्ट्रिक बस देने की घोषणा की है। वर्ष 2021 में यह बसें मिल जाएंगी। इन बसों के आने से पहले ही नए डिपो तैयार कर लिया जाएगा। फिर इनका संचालन रायपुर कलां से ही होगा।

बेसमेंट बसों की पार्किंग के लिए होगी

चंडीगढ़ में सीटीयू के चार बस डिपो हैं। जिसमें दो इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और दो सेक्टर-25 में हैं। अब पांचवा बस डिपो रायपुर कलां में बनेगा। वर्ल्ड बैंक की 50 करोड़ फंडिंग से तैयार होने वाला यह डिपो फोर या फाइव स्टार स्टैंडर्ड का होगा। डिपो की ड्राइंग प्लान को अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट मंजूरी दे चुका है। डिपो बेसमेंट में 167 बसों की पार्किंग होगी। एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के साथ स्टाफ कार और टू व्हीलर के लिए अलग से पार्किंग बनेगी। नाइट में ड्यूटी करने वाले स्टाफ के लिए कैबिन बनाए जाएंगे। डिपो की वर्कशॉप भी एडवांस होगी। टीन शेड से बनने वाली इस वर्कशॉप में गाड़ियों को धोने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा। गाड़ियों को धोने के लिए पानी रिसाइकिल होता रहेगा। ग्राउंड वॉटर रिजरवायर होगा। बिल्डिंग बनने से पहले ही वर्कशॉप से बसों की आवाजाही शुरू करने की तैयारी है।

तीन मंजिला बनेगी डिपो की इमारत

बस डिपो में एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक बनेगा। इसकी बेसमेंट सहित बिल्डिंग तीन मंजिल की होगी। बेसमेंट का एरिया 1.60 लाख वर्ग फीट का होगा, जिसमें 167 बसें पार्क हो सकेंगी। ग्राउंड फ्लोर का एरिया 42 हजार वर्ग फीट और फर्स्ट फ्लोर का एरिया 37 हजार वर्ग फीट को होगा। इसमें 12-12 कंडक्टर (लेडीज और जेंट्स) नाइट शिफ्ट वालों के लिए अलग-अलग से कैबिन टाइप बनाए जाएंगे। जिनकी रात को ड्यूटी समाप्त होगी या फिर रात को बसों के साथ चलेंगे। वहीं, ग्राउंड फ्लोर पर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक बनेगा। जिसमें ऑफिसर्स और क्लेरिकल स्टाफ के अलावा बसों के सामान के लिए स्टोर भी बनेगा। इसके अलावा ऑफिस का स्टोर भी होगा। यह फाइव स्टार कैटेगरी का होगा।

chat bot
आपका साथी