चंडीगढ़ में देर रात युवती से छेड़छाड़ की शिकायत पर हाई वोल्टेज ड्रामा, आरोपित ने तान दी गन

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में एक युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दी कि एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को राउंडअप किया लेकिन यह हाईवोल्टेज ड्रामा करीब दो घंटे चलता रहा।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 09:40 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 09:40 AM (IST)
चंडीगढ़ में देर रात युवती से छेड़छाड़ की शिकायत पर हाई वोल्टेज ड्रामा, आरोपित ने तान दी गन
चंडीगढ़ में देर रात युवती से छेड़खानी की शिकायत पर हाई वोल्टेज ड्रामा, आरोपित से गन भी मिली।

चंडीगढ़ [कुलदीप शुक्ला]। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में युवती से छेड़छाड़ की शिकायत पर करीब दो घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला। सूचना पाकर थाना पुलिस के साथ महिला पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी और डीएसपी सीता देवी भी मौके पर पहुंची। घटना शुक्रवार देर रात की है।

युवती का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं आरोपित ने उस पर बंदूक भी तान दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को राउंडअप किया और उसकी तलाशी ली लेकिन पुलिस को उसके पास से कोई बंदूक नहीं मिली। करीब दो घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपित और शिकायत पक्ष को थाने में ले जाकर वेरीफाई करने में लगी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दी कि उसके साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की है। आरोपित ने खाकी पैंट पहन रखी थी, जिससे लग रहा था कि वह खुद पुलिस मुलाजिम है। हालांकि पुलिस अधिकारी स्पष्ट करने की जगह वेरीफाई करने के बाद ही आधिकारिक तौर पर पुष्टि करने का बयान दे रहे थे।

पुलिस को नहीं मिली गन, युवती ने ही ढूंढ निकाली

मौके पर पहुंची पुलिस को युवती ने शिकायत दी और आरोप लगाया कि आरोपित व्यक्ति ने उस पर गन तान दी थी। इसके बाद पुलिस मुलाजिमों ने आरोपित की गाड़ी की छानबीन की, लेकिन गाड़ी से उन्हें कोई गन बरामद नहीं हुई। आखिरकार शिकायतकर्ता लड़की ने खुद गाड़ी की तलाशी लेकर गन को ढूंढ निकाला। पुलिस जांच में लगी है की आरोपित व्यक्ति की गाड़ी से मिली बंदूक अवैध है या लाइसेंसी है।

आरोपित ने पहन रखी थी खाकी पैंट, मुलाजिम होने का संदेह

मौके पर पहुंची पुलिस ने जिस आरोपित को राउंडअप किया उसने खाकी पैंट पहनी हुई थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपित खुद पुलिस मुलाजिम है। हालांकि डीएसपी सीता देवी ने बताया कि सिर्फ पैंट के कलर से किसी की पहचान नहीं की जा सकती। शिकायत के साथ आरोपित को भी वेरीफाई किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः Accident in Mohali: मोहाली में मर्सिडीज और अर्टिका के बीच टक्कर, तीन की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

चंडीगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए करें यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी