चंडीगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में सोमवार को सुनवाई, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना प्रभारी दायर करेंगे जवाब

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में जिला अदालत में सोमवार को सुनवाई होगी। इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 थाना पुलिस कोर्ट में अपनी स्टेट्स रिपोर्ट सौपेंगी। पीड़ित परिवार ने दड़वा चौकी इंचार्ज और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 05:38 PM (IST)
चंडीगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में सोमवार को सुनवाई, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना प्रभारी दायर करेंगे जवाब
चंडीगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में सोमवार को सुनवाई होगी।

चंडीगढ़, जेएनएन। दड़वा में  नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में सोमवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 थाना पुलिस कोर्ट में अपनी स्टेट्स रिपोर्ट सौपेंगी। इस मामले को लेकर नाबालिग और उसके स्वजनों ने इंसाफ के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में गुहार लगाई थी। इस पर कोर्ट ने थाना प्रभारी को तलब करते हुए आठ फरवरी को केस से जुड़ी स्टेट्स रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। पीड़ित परिवार ने दड़वा चौकी इंचार्ज और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता और उसकी मां ने कोर्ट में दड़वा पुलिस चौकी इंचार्ज परमिंदर सिंह और छेड़छाड़ करने वाले आरोपित देवनाथ के खिलाफ दी अपनी शिकायत में कहा था कि दोनों की मिलीभगत से आरोपित देवनाथ के खिलाफ चौकी इंचार्ज एफआइआर दर्ज नहीं कर रहा है। इससे देवनाथ के हौसले और बुलंद हो गए हैं और वो नाबालिग के साथ आते-जाते हुए हमेशा ही छेड़छाड़ करता है। चौकी इंचार्ज परमिंदर सिंह मामले में उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रहा है। 

इस बात से तंग आकर पीड़िता ने एक बार जहर निगल कर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। पीड़िता ने काेर्ट में दी शिकायत में इस बात का भी जिक्र किया कि आरोपित देवनाथ उसके साथ सात-आठ महीने से लगातार छेड़छाड़ कर रहा था। नाबालिग ने कई बार इस बात का विरोध किया लेकिन आरोपित नहीं माना। वह उसके साथ शारारिक छेड़छाड़ भी करता रहा। वहीं आरोपित उसे यह कह कर धमकाता रहा कि वह उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

chat bot
आपका साथी