गुरुपर्वः चंडीगढ़ में नगर कीर्तन की मिली मंजूरी, इस बार स्कूली बच्चे नहीं होंगे शामिल

28 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र प्रकाश पर्व पर चंडीगढ़ में नगर कीर्तन निकालने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। शहर के विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां करीब 15 दिन पहले से ही तैयारियों में जुट गई हैं।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 03:57 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 03:57 PM (IST)
गुरुपर्वः चंडीगढ़ में नगर कीर्तन की मिली मंजूरी, इस बार स्कूली बच्चे नहीं होंगे शामिल
श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र प्रकाश पर्व पर चंडीगढ़ में नगर कीर्तन को मंजूरी मिल गई है।

चंडीगढ़, जेएनएन। पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र प्रकाश पर्व पर चंडीगढ़ में 28 नवंबर को नगर कीर्तन निकालने की चंडीगढ़ प्रशासन ने मंजूरी दे दी है।

जानकारी देते हुए श्री सिंह साहिबा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान तेजिंदर सिहं ने बताया कि मंजूरी मिलने के बाद सिख समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। इस पर्व को लेकर शहर के विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी करीब 15 दिन पहले से ही तैयारियों में जुट गए थे। इसके लिए सभी सभाओं ने प्लानिंग भी कर ली है कि किस प्रकार से नियमों का पालन करते हुए नगर कीर्तन आयोजित किया जाएगा।

इस बार नहीं दिखेगा गतका का जौहर

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर-19 के  जनरल सेक्रेटरी इंद्रबीर सिंह ने बताया कि गुरुपर्व पर नगर कीर्तन निकाले जाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के पास अप्लाई किया हुआ था, जिसकी मंजूरी शुक्रवार को देर रात जारी हो गई थी। नगर कीर्तन में इस बार कुछ बंदिश रहेंगी, जैसे कि इस बार नगर कीर्तन का स्कूली बच्चे शामिल नहीं होंगे। इससे पूर्व नगर कीर्तन में शहर के स्कूलों से लगभग 5000 बच्चे भाग लेते थे और विभिन्न गतिविधियों से संगत का मन मोह लेते थे। इस बार उनका न होना खलेगा तो जरूर, लेकिन  नियमों और बच्चों के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ नहीं होगा। वहीं, इसके अलावा इस बार गतका पार्टियां भी नगर कीतर्न में शामिल नहीं होंगी।

इंद्रबीर सिंह ने बताया कि सरकारी नियमों की अनदेखी न हो, इसके लिए स्पेशल सेवादारों की नियुक्ति की जाएगी। बाबा जी की पालकी के पास दर्शन करने और प्रसाद आने वाली संगत के सेवादारों द्वारा हाथ सैनिटाइज करवाए जाएंगे, तत्पश्चात ही उन्हें पालकी के पास जाने की इजाजत होगी। सरकारी नियमों के तहत फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा नगर कीर्तन के दौरान माइक के जरिये लोगों को भी सरकारी नियमो की पालना के प्रति जागरूक किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी