गुलदाउदी शो, आज से सजेगी फूलों की दुनिया

सेक्टर-33 के टैरेस गार्डन में शुक्रवार को गुलदाउदी शो शुरू हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 02:05 AM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 02:05 AM (IST)
गुलदाउदी शो, आज से सजेगी फूलों की दुनिया
गुलदाउदी शो, आज से सजेगी फूलों की दुनिया

जासं, चंडीगढ़ : सेक्टर-33 के टैरेस गार्डन में शुक्रवार को गुलदाउदी शो शुरू हो रहा है। शो का उद्घाटन मेयर देवेश मोदगिल शुक्रवार को 11 बजे करेंगे। यहां गुलदाउदी समेत करीब 260 से भी अधिक फूलों की किस्में देखने को मिलेंगी। फूल को प्रदर्शित करने की सभी तैयारियां वीरवार देर शाम तक पूरी कर ली गई।

फूलों के मेले में बच्चे जमाएंगे रंग

गुलदाउदी शो में इस बार महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और सुभाष चंद्र बोस जैसी महान हस्तियों पर आधारित फूलों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। आर्ट एंड कल्चरल कमेटी की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने कहा कि इस बार गुलदाउदी शो में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस बार सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करेंगे। उनका कहना है कि इस शो में कई स्कूली बच्चे यहां आकर प्रस्तुति देंगे। पहली बार बच्चों के मैजिक शो का भी आयोजन किया गया। कृष्ण कुमार बने किंग ऑफ द शो

शो से पहले ही अलग-अलग प्रतियोगिता में विजेता रहे लोगों के नामों की घोषणा वीरवार शाम को ही कर दी गई। किंग आफ द शो का खिताब सेक्टर-8 के मकान नंबर-158 निवासी कृष्ण कुमार के नाम पर रहा है। जबकि क्वीन आफ द शो का खिताब सेक्टर-17 के सिटको को मिला है। ¨प्रस आफ द शो का खिताब सेक्टर-8 के मकान नंबर-29 के गार्डन का रखरखाव करने वाले माली को दिया गया है। यह घर एके शर्मा का है। प्रि¨सस आफ द शो सेक्टर-8 के मकान नंबर-158 में रहने वाले कृष्ण कुमार को मिला है, जबकि ¨कग आफ द शो भी इन्हें मिला है। पंचकूला के वीरेंद्र शर्मा को बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो का खिताब

बेस्ट फ्लावर आफ द शो का खिताब पंचकूला के सेक्टर-8 के मकान नंबर-804 निवासी वीरेंद्र शर्मा को मिला है। मालूम हो कि अलग अलग प्रतियोगिताों के लिए लोगों ने अपने घर या आफिस में उगाए हुए फूलों को गमले में लाया गया था। इस समापन समारोह में गृह सचिव करेंगे सम्मानित

इसके अलावा आर्टीसिट अरेजमेंट प्रतियोगिता का पहला इनाम पंचकूला के सेक्टर-20 निवासी संजय थरेजा के नाम रहा है। जबकि कलेक्शन ऑफ गुलदाउदी में सिटको को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। बटन गुलदाउदी में चंडीगढ़ हाउ¨सग बोर्ड को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। इसके अलावा दो दर्जन अन्य कैटगरी के पुरस्कार की भी घोषणा की गई है, जिन्हें रविवार को समापन समारोह के दिन गृह सचिव एके सिन्हा सम्मानित करेंगे।

शो में आज

- 11 बजे मेयर करेंगे गुलदाउदी शो का उद्घाटन

- दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक पब्लिक के लिए एंट्री

- शाम 4 बजे मैजिक शो

- शाम 5 बजे पपेट शो

- शाम 5.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम

chat bot
आपका साथी