स्लम एरिया की महिलाओं को Free में दिए जा रहे Sanitary Pads, पुलिस ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

अक्सर देखा जाता रहा है कि स्लम की महिलाएं नार्मल माहौल में भी अपने लिए सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पाती है। लॉकडाउन में तो उनके लिए यह बहुत ही ज्यादा मुश्किल है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Apr 2020 11:38 AM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2020 11:38 AM (IST)
स्लम एरिया की महिलाओं को Free में दिए जा रहे Sanitary Pads, पुलिस ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
स्लम एरिया की महिलाओं को Free में दिए जा रहे Sanitary Pads, पुलिस ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

चंडीगढ़, [वैभव शर्मा]। कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना महिलाओं को करना पड़ रहा हैं। इनमें स्लम में रहने वाली महिलाएं ज्यादा परेशान हैं। इन महिलाओं को आ रही परेशानियों में से एक है मासिक धर्म। अपर एवं मीडिल क्लास की महिलाएं किसी न किसी तरह इस समस्या का समाधान ढूंढ लेती है। वह जागरूक भी हैं और इसके प्रति सजग भी। लेकिन अगर बात स्लम में रहने वाली महिलाओं की करें तो उनमें न तो ज्यादा जारूकता है और न ही इससे बचने के लिए वे सही कदम उठा पाती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्लम इलाकों में रहने वाली महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए जा रहे हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सोशल वर्क के असिस्टेंट प्रोफेसर और कार्यक्रम संयोजक डॉ. गौरव गौड़ ने बताया कि एनजीओ प्रश्नचेताज इसके लिए मिशन पैड चला रहा है। इसी मुहिम के तहत स्लम एरिया में महिलाओं को पैड बांटे जा रहे है।

 

इस ओर नहीं दे रहा कोई ध्यान

एनजीओ प्रश्नचेताज की फाउंडर मंजुला ने बताया कि गरीब लोगों की मदद के लिए हर कोई आगे आ रहा है। कोई उन्हें राशन दे रहा है तो कोई मास्क और सेनिटाइजर आदि देकर उनकी मदद कर रहा हैं। इन सबके बीच लोग यह भूल गए है कि स्लम एरिया में रहने वाली महिलाओं को एक ओर चीज की जरूरत सबसे अधिक है और वो है सेनेटरी पैड। अक्सर देखा जाता रहा है कि स्लम की महिलाएं नार्मल माहौल में भी अपने लिए सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पाती है। लॉकडाउन में तो उनके लिए यह बहुत ही ज्यादा मुश्किल है।

 

पंजाब पुलिस ने सर्विस देने की जताई इच्छा

डॉ. गौरव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने मोहाली के गांवों में महिलाओं की मदद के लिए यह मुहिम शुरू करने का मन बनाया था। जिसके तहत उन्हें फील्ड में जाकर सेनेटरी पैड बांटने के लिए वॉलंटियर्स और एक स्पेशलिस्ट की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने मोहाली पुलिस से संपर्क किया और इस मुहिम में उनके वॉलंटियर्स पूरी शिद्दत से जुट गए। सेनेटरी पैड देने का कार्य प्रश्नचेताज एनजीओ कर रही है।

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा है ख्याल

सेनेटरी पैड बाटते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। डॉ. गौरव ने कहा कि इन इलाकों में वह इलाके भी है जहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस पाए गए है। इन इलाकों में जाकर भी महिलाओं को सेनेटरी पैड बाटे जा रहे है। इसके लिए उनसे कोई शुल्क नहीं लिसा जा रहा है। वहीं पंजाब पुलिसा के जवान इस कार्य में पूरी निष्ठा और लगन के साथ जुटे हुए है।

chat bot
आपका साथी