Road Accident in Chandigarh: दिल्ली से चंडीगढ़ पार्टी करने आए युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पांच घायल

Road Accident in Chandigarh दिल्ली से चंडीगढ़ दोस्तों के साथ पार्टी करने आए पांच युवकों की एक्सयूवी कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 07:08 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 09:01 AM (IST)
Road Accident in Chandigarh: दिल्ली से चंडीगढ़ पार्टी करने आए युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पांच घायल
Road Accident in Chandigarh: दिल्ली से चंडीगढ़ पार्टी करने आए पांच युवकों की एक्सयूवी कार पेड़ से टकरा गई।

चंडीगढ़, जेएनएन। दिल्ली से चंडीगढ़ दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद वापस होटल जा रहे एक्सयूवी सवार पांच लोग पेड़ से टकराने के बाद घायल हो गए। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सेंट्रल माल लाइट प्वाइंट के समीप हुए हादसे में घायलों को पीसीआर ने जीएमसीएच 32 में भर्ती करवाया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान न्यू दिल्ली स्थित करोल बाग निवासी कार चालक 19 वर्षीय नकुल और 16 वर्षीय गौरव सहित नयागांव के रहने वाले दोस्त विशाल, सुनील और कुमार के तौर पर हुई हैं।

यह भी पढ़ेंः-  Bharat Bandh 26 March 2021 : लुधियाना में बंद के कारण ट्रेनों का आवागमन ठप, पुलिस ने यात्रियों को वापस भेजा

जानकारी अनुसार दिल्ली के करोल बाग से नकुल और गौरव चंडीगढ़ में दोस्तों के साथ पार्टी करने आए थे। देर रात पार्टी करने के बाद दोस्तों के साथ दरवा स्थित होटल में एक्सयूवी कार से जा रहे थे। सेंट्रल माल लाइट प्वाइंट के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी घायल हो गए।

यह भी पढ़ेंः-   Bharat Bandh 26 March 2021: लुधियाना में बंद को लेकर मिला जुला असर, किसानों ने भारत नगर चौक किया जाम

चंडीगढ़ में चार दिनों में चौथा हादसा, तीन की मौत एक घायल 

इससे पहले भी शहर के विभिन्न इलाकों में तीन दिनों में हुए सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान चली गई है। जबकि, एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। दो सड़क हादसे तेज रफ्तार और एक बाइक स्किट करने से हुआ है। दो मामलों में आरोपित चालक की तलाश में संबंधित थाना पुलिस लगी हुई है। इस चौथे हादसे की वजह भी गाड़ी की तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी