हर घर को मिलेंगे दो मास्क, पांच लाख मास्क बांटेगी भाजपा

प्रशासन की ओर से अब हर शहरवासी के लिए घर के बाहर आने की स्थिति में मास्क पहनना अनिवार्य है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 05:36 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 05:34 AM (IST)
हर घर को मिलेंगे दो मास्क, पांच लाख मास्क बांटेगी भाजपा
हर घर को मिलेंगे दो मास्क, पांच लाख मास्क बांटेगी भाजपा

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़ : प्रशासन की ओर से अब हर शहरवासी के लिए घर के बाहर आने की स्थिति में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है, लेकिन बाजार में मास्क की भारी कमी है। शहर की कई संस्थाएं मास्क भी बांट रही है, लेकिन इसके बावजूद हर किसी के पास इस समय मास्क नहीं है। ऐसे में भाजपा ने अब हर घर में दो-दो धोकर इस्तेमाल करने वाले मास्क पहुंचाने का निर्णय लिया है। भाजपा की ओर से पांच लाख मास्क बनवाए जा रहे हैं। शहर में ढ़ाई लाख घर है। कार्यकर्ताओं को शारीरिक दूरी बनाते हुए मास्क बांटने की जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी नेताओं के अनुसार इस समय लॉकडाउन के कारण कोई भी कंपनी इतनी बड़ी संख्या में मास्क नहीं बना पाएगी, इसलिए भाजपा खुद ही कपड़े के मास्क तैयार करवा रही है। इसके लिए भाजपा अपनी महिला कार्यकर्ताओं की भी मदद ले रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अब तक किए गए कार्यों के लिए चंडीगढ़ भाजपा की तारीफ की है।

हर कार्यकर्ता को 40 लोगों को पीएम केयर कोष में फंड देने की जिम्मेदारी

पार्टी हाईकमान की ओर से चंडीगढ़ भाजपा के हर कार्यकर्ता और नेता को आगे 40-40 लोगों को संपर्क करके कोराना से निपटने के लिए पीएम केयर कोष में फंड देने की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिग करके इसका आगे कार्यकर्ताओं को मैसेज दे दिया है। इसके साथ ही इस आपदा की स्थिति में काम करने वो पुलिस, सफाई, सरकारी, डाक्टर, नर्स, बैंक और पोस्ट ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों के घर पर जाकर धन्यवाद करने का अभियान भाजपा शुक्रवार से शुरू करने जारी जा रही है। इसके तहत ऐसे कर्मचारियों के घर जाकर धन्यावाद पत्र पर हस्ताक्षर करवाएं जाएंगे। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को डिजिटल भी धन्यावाद पत्र पर हस्ताक्षर करवाने के लिए कहा है। बिना बैठक किए नेताओं और कार्यकर्ताओं से की जा रही है बात

भाजपा कार्यालय इस समय पूरी तरह से बंद है। हर दिन हाईकमान के नेताओं के साथ भाजपा अध्यक्ष बात कर रहे हैं और ऊपर से आने वाले निर्देश भी भाजपा अध्यक्ष आगे नेताओं और कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिग करके इसकी जानकारी दे रहे हैं। बिना मिले हुए भाजपा ने अब तक 50 लाख रुपये के राशन के पैकेट इकट्ठे किए हैं। हेल्पलाइन भी किया जारी

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना कि पांच लाख मास्क बांटने का टारगेट है। मास्क बनाने का काम तेजी से चल रहा है। उनका कहना है कि हाईकमान की ओर से चंडीगढ़ को 37 हजार 500 खाने के पैकेट जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का टारगेट दिया गया था, लेकिन स्थानीय इकाई इस समय 40 रसोईयां चलाकार 45 हजार खाने के पैकेट बना रही है। भाजपा ने एक हेल्पलाइन नंबर- 8627066682 भी जारी किया है। जिसमे फोन आने पर राशन, पैक लंच और, मास्क, सेनिटाइजर दवाइयों के अलावा हर तरह की मदद की जा रही है।

chat bot
आपका साथी