स्टैंड अप कॉमेडी से रंगी शहर की शामें..

जागरण संवाददाता चंडीगढ़ एक समय था जब वीकेंड पर म्यूजिक पॉपुलर रहता था। फिर शहर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 01:57 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:10 AM (IST)
स्टैंड अप कॉमेडी से रंगी शहर की शामें..
स्टैंड अप कॉमेडी से रंगी शहर की शामें..

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : एक समय था जब वीकेंड पर म्यूजिक पॉपुलर रहता था। फिर शहर में लाइव बैंड की परफॉर्मेंस हिट हुई। आज एंटरटेनमेंट के लिए स्टैंड अप कॉमेडी को तव्वजों दी जा रही है। इतनी कि इन दिनों शहर के कई आर्टिस्ट शहर ही नहीं बल्कि विभिन्न शहरों में भी प्रस्तुति दे रहे हैं। टेलीवीजन में स्टैंड अप कॉमेडी के हिट होने से, वीकेंड में शहर के विभिन्न क्लब्स और डिस्क में स्टैंड अप कॉमेडी आर्टिस्ट को मौका दिया जा रहा है। ऑनलाइन से आया ट्रेंड में.

स्टैंड अप आर्टिस्ट अमित टंडन ने कहा कि स्टैंड अप कॉमेडी अब करियर बन चुका है। पहले ये केवल मस्ती मजाक के लिए हुआ करता था। मैं आईटी फील्ड से इस सेक्टर में आया हूं। मैंने अपनी शुरुआत कुछ वर्ष पहले इसी शहर से की थी। उन दिनों इसे कोर्पोरेट लेवल पर ही आयोजित किया जाता था। मगर फिर धीरे धीरे आम लोगों के बीच भी ये हिट हुआ। इंटरनेट पर वीडियो वायरल हुआ, तो हमें भी पहचान मिलने लगी। इसके बाद अब पूरे देश में शो करता हूं। स्टैंड अप कॉमेडी की मजेदार बात ये है कि आप इसमें कोई भी विषय पर अपनी राय रख सकते हैं। कटाक्ष के रूप में प्रसिद्ध हुई है

स्टैंड अप आर्टिस्ट वासु परिमिलानी ने कहा कि स्टैंड अप कॉमेडी अब कटाक्ष के रूप में प्रसिद्ध है। मैंने कितने ही शो ऐसे कर चुकी हूं, जहां नारी सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दे मैंने उठाए हैं। देश में दुषकर्म जैसे अपराध हो रहे हैं, ऐसे में मैं अपनी कॉमेडी में ऐसे अपराधों पर भी कटाक्ष करती हूं। सिस्टम को एक अच्छा जवाब इसी तरह दिया जा सकता है। चंडीगढ़ में कई बार परफॉर्म कर चुकी हूं, ये शहर मेट्रो नहीं है, मगर यहां नई चीजों को जल्दी अडॉप्ट किया जाता है। खुशी है कि युवाओं में इसका ट्रेंड बढ़ा है। ओपन माइक ने दी है युवाओं को आवाज

रंगकर्मी और थिएटर आर्टिस्ट सुखप्रीत सिंह ने कहा कि वह स्टैंड अप एक्ट कई जगह आयोजित करते हैं। साथ ही परफॉर्म भी करते हैं। शहर में विभिन्न क्लब्स शाम को इस तरह की गतिविधी का आयोजन करते हैं। जिसमें ज्यादातर युवा ही हिस्सा लेते हैं। हम ओपन माइक में आम लोगों को भी इसमें जोड़ते हैं। जिससे की वह इसका हिस्सा बने और उनके मन में जो है वो पाएट्री या कॉमेडी के रूप में प्रस्तुत करें। हमें खुशी है कि शहर के विभिन्न कल्ब्स इसके लिए हमें पर्याप्त विक्ल्प देते हैं।

chat bot
आपका साथी