जानलेवा सड़कों का मुद्दा सदन में गूंजा, विधानसभा में लहराया 'दैनिक जागरण'

दैनिक जागरण की खस्ताहाल सड़कों को लेकर चलाई गई मुहिम रंग लाने लगी है। लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने मुद्दे को सदन में उठाया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 29 Mar 2018 02:27 PM (IST) Updated:Thu, 29 Mar 2018 09:13 PM (IST)
जानलेवा सड़कों का मुद्दा सदन में गूंजा, विधानसभा में लहराया 'दैनिक जागरण'
जानलेवा सड़कों का मुद्दा सदन में गूंजा, विधानसभा में लहराया 'दैनिक जागरण'

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब की जानलेवा सड़कों को लेकर 'दैनिक जागरण' के सुनिए सरकार सड़कों पर हाहाकार अभियान की गूंज पंजाब विधान सभा में सुनाई दी। खस्ताहाल सड़कों को लेकर चलाई गई मुहिम को लेकर लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने 'दैनिक जागरण' की प्रतियां विधानसभा में लहराते हुए  पंजाब में सड़कों की हालत के बारे में सदन को अवगत करवाया।

पंजाब में सड़कों की बदहाली की तस्वीर पेश करती हुई 'दैनिक जागरण' की विशेष कवरेज को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि राज्यों की सड़कों हालात क्या है। बैंस ने 'दैनिक जागरण' का हवाला उस समय दिया जब सदन में अकाली विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला लोक निर्माण मंत्री रजिया सुल्ताना से जालंधर, जंडियाला-नूरमहल-तल्हण सड़क को चौड़ा करने व उसकी खस्ताहाल स्थिति पर सवाल पूछ रहे थे।

इस सवाल के बाद जब मंत्री रजिया सुल्ताना जब जवाब दे रही थी तो सिमरजीत सिंह बैंस ने 'दैनिक जागरण' को सदन में दिखाते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य की सड़कों की स्थिति यह है और सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

राजधानी से लेकर भारत-पाक सीमा तक अभियान से जुड़े लोग

राजधानी चंडीगढ़ से भारत-पाक सीमा पर बसे जिला फाजिल्का तक लोग दैनिक जागरण के अभियान के साथ जुड़े। जहां कई जिलों में अभियान के प्रभाव में अधिकारियों ने सड़कों पर काम करवाया तो कई जगह लोगों ने जानलेवा गड्ढों को रंग दिया।

सो रही जालंधर की सरकार

पंजाब के कई जिलों में सरकारी मशीनरी ने जानलेवा गड्ढों को भरने के लिए काम शुरु कर दिया है। लेकिन विधानसभा और नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पर भरोसा जताने वाला जालंधर के लोग छला हुआ महसूस कर रहे हैैं। यहां कांग्रेस की छत्रछाया में सरकारी मशीनरी आराम फरमा रही है। परंतु जागरुक लोग गड्ढों पर रंग करवाने के काम में लगातार जुट हुए हैैं।

यह भी पढ़ेंः सिद्धू के कपिल शर्मा के शो में काम करने का फिर विरोध, पंजाब विस में उठा सवाल

chat bot
आपका साथी