पंजाब राजभवन तक पहुंचा कोरोना, राज्यपाल के प्रमुख सचिव संक्रमित, राज्य में 23 और की मौत
पंजाब में कोरोना अब राजभवन तक पहुंच गया है। राजभवन में राज्यपाल के प्रमुख सचिव समेत चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा पंजाब में 871 और कोरोना मरीज मिले हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में कोरोना वायरस राजभवन तक पहुंच गया है। राज्यपाल के प्रमुख सचिव जेएम बालामुरुगन समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वैसे राज्यपाल वीपीं सिंह बदनौर की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पंजाब में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना के 871 कोराेना मरीजों की पुष्टि हुई। राज्य में 24 घंटे के दौरान 23 कोरोना मरीजों की मौत हुई।
पंजाब राजभवन राज्यपान वीपी सिंह बदनौर के प्रमुख सचिव जेएम बालामुरुगन और तीन अन्य के काेराेना संक्रमित होने की पुष्टि हाेने से हड़कंप मच गया।/ दरअसल राजभवन में दो दिवसीय रैपिड एंटीजन टेस्टिंग प्रोग्राम चलाया गया था। इसमें कुल 336 व्यक्तियों, जिनमें सुरक्षाकर्मी, अधिकारी और स्टाफ शामिल था।इन सबके सेंपल लिए गए थे। इस दौरान बालामुरुगन और चार अन्य व्यक्ति पॉजिटिव (बिना बीमारी के लक्षण) पाए गए। इन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। पूरे राज भवन को रोगाणु-मुक्त किया जा रहा है।
पंजाब में पिछले 24 घंटे के दौरान 871 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इस दौरान राज्य में 23 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। इससे पहले शनिवार को 1004 लोग संक्रमित और 21 लोगों की मौत हुई थी। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा मरीज लुधियाना में 224 मिले। यहां दस लोगों की मौत भी कोरोना के कारण हुई है। पटियाला में भी इस दौरान 152 लोग संक्रमित पाए गए। यहां एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। जालंधर में भी 79 और मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां तीन मरीजों की मौत कोरोना के कारण हुई है।
पंजाब कोरोना मीटर...
कुल केस/24 घंटे में-
2,3419/871
कुल सक्रिय केस/24 घंटे में-
75,18/-621
कुल स्वस्थ हुए/24 घंटे में-
15319/459
कुल मृत्यु/24 घंटे में- 582/23
कुल टेस्ट/24 घंटे में-
6,72,761/13,513
यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को भूल नहीं पाया उनका पालतू डाॅग फज, रोने लगता है फोटो या वीडियो देखकर
यह भी पढ़ें: हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर का देसी अंदाज, गाय से दूध दुह रही हैं आजकल
यह भी पढ़ें: Haryana Board Result 2020: 10वीं के रिजल्ट में छात्रा को मैथ में मिले दो नंबर, री-चेकिंग में आए 100
यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू की पत्नी का बड़ा बयान कहा- पंजाब में शिअद का साथ छोड़े तो लौट सकते हैं भाजपा में
यह भी पढ़ें: अमृतसर के प्लास्टिक बेबी, मछली जैसे हैं मुंह और होंठ, रहस्यमय ढंग से उतर जाती है चमड़ी
यह भी पढ़ें: अब देशभर में 150 और हरियाणा-पंजाब में 18 प्राइवेट ट्रेनें दौड़ेंगी, जानें किन रूटों चलेंगी
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें