जिस दुकान में रोजगार मिला वहीं कर दिया इतना बड़ा घोटाला..

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित हरियाणा वर्कशॉप के सामान की खरीद-फरोख्त में 1 करोड़ 9 लाख 3 हजार 419 रुपये की ठगी करने वाले क्लर्क को नोटिस भेजा गया है।

By Edited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 12:21 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 04:42 PM (IST)
जिस दुकान में रोजगार मिला वहीं कर दिया इतना बड़ा घोटाला..
जिस दुकान में रोजगार मिला वहीं कर दिया इतना बड़ा घोटाला..

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित हरियाणा वर्कशॉप के सामान की खरीद-फरोख्त में 1 करोड़ 9 लाख 3 हजार 419 रुपये की ठगी करने वाले क्लर्क को नोटिस भेजा गया है। आर्थिक अपराध शाखा ने जांच ज्वाइन करने के लिए आरोपित क्लर्क संजय कुमार को नोटिस किया है। मामले में आरोपित संजय के कुछ सहयोगी भी शामिल हैं।

मामले में हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप के जीएम आरके गोयल की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद संबंधित इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने छह अक्टूबर को केस दर्ज किया था। करीब सात महीने पहले गोयल ने शिकायत दर्ज करवाई थी। कहा था कि पिछले एक साल से वर्कशॉप में आने वाले सामान का हिसाब क्लर्क संजय कुमार ही देख रहा था। इस दौरान रजिस्टर्ड कंपनी से महंगा सामान आने पर संजय कुमार वहां पेमेंट पेंडिंग करवा देता था जबकि, सीटीयू वर्कशॉप से पेमेंट दूसरे फर्जी फर्म के नाम पर ट्रांसफर कर एंट्री कर देता था।

पुलिस के अनुसार आरोपित क्लर्क संजय ने अलग-अलग फर्जी फर्म से संपर्क कर रखा था। वर्कशॉप में जितने का सामान खरीदा जाता था, उसके पैसे वह फर्जी फर्म अकाउंट में ट्रांसफर कर देता था। जबकि, जहां से सामान आता था, वहां पेमेंट पेंडिंग रखवा देता था। इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा ने गहनता से करने के बाद आरोप को सही पाया जिसके बाद संबंधित इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में फर्जी फर्म संचालक भी आरोपित बनेंगे।

chat bot
आपका साथी