Chandigarh Weather Update : शहर में बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना, अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज

इन दिनों मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे है। बारिश की वजह से रात के समय जहां लोग अपने कूलर एसी बंद करने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं दिन के समय उन्हें उमस परेशान कर रही है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 11:48 AM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 11:48 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : शहर में बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना, अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज
Chandigarh Weather Update : शहर में बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना, अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में पिछले करीब एक हफ्ते से बारिश हो रही है। माैसम विभाग ने कल से अगले तीन दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावना भी जताई है। ऐसे में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छा चुके है। इससे शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने मंगलवार शाम तक शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं सुहावने मौसम का आनंद लोग शहर के पार्कों में लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अगर अगले तीन दिन शहर में अच्छी बारिश हाेती है तो प्रशासन के सुखना लेक के फ्लड गेट को एक बार फिर से खोलना पड़ सकता है। सुखना लेक में अभी भी पानी पूरी तरह से भरा हुआ है। लोग इस दौरान वहां भी घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

दिन में उमस, रात में सर्दी

इन दिनों मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे है। बारिश की वजह से रात के समय जहां लोग अपने कूलर, एसी बंद करने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं दिन में उमस की वजह से लोग घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। लोग इस दौरान अपने घरों में ही दूबके हुए दिखाई दे रहे हैं। शाम के समय ही लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल ने बताया कि इस बार का मानसून अच्छा रहा है और अभी आगे भी बारिश होने की संभावना है। इसका मतलब है कि इस बार मानसून मजबूत है।

chat bot
आपका साथी