चंडीगढ़ मौसम: बारिश बंद अब घने कोहरे का अलर्ट, जनवरी में अबतक बरसा 213 एमएम पानी, जानें आगे का मौसम

Today Chandigarh Weather News Update विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक शहर में मौसम लोगों पर मेहरबान रहेगा। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन सुबह और शाम के समय घना कोहरा और दिन के समय में शीतलहर चलेगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 08:16 AM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 08:16 AM (IST)
चंडीगढ़ मौसम: बारिश बंद अब घने कोहरे का अलर्ट, जनवरी में अबतक बरसा 213 एमएम पानी, जानें आगे का मौसम
Weather in Chandigarh today: मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में बीते दो हफ्ते से भी ज्यादा समय से मौसम से लोग परेशान हैं। मौदानी इलाकों में बारिश व पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते जन जीनव अस्त वस्त हुआ है। ऐसे में ठंड चरम पर है। कई दिनों बाद आज शहर वासियों को बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, लेकिन ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। आज शहर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है। सुबह सात बजे तक शहर का तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक शहर में मौसम लोगों पर मेहरबान रहेगा। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन सुबह और शाम के समय घना कोहरा और दिन के समय में शीतलहर चलेगी। वहीं, 29 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से 29 से 31 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में फिर से बारिश की संभावना बन रही है। 25 से 29 जनवरी तक चंडीगढ़ के साथ ही पंजाब और हरियाणा में कोहरे के साथ शीतलहर चलेगी।

तीन दिनों तक मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विजिबिलिटी भी 20 मीटर के आसपास रहेगी। विभाग के अनुसार कोहरे की वजह से तापमान में भी करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। आगामी दो दिनों तक चंडीगढ़ में कोहरे का कहर ज्यादा रहेगा और उसके बाद कोहरा कम हो जाएगा।

जनवरी में हुई 213 एमएम से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी में अभी तक 213 एमएम बारिश हो चुकी है। इससे पहले साल 1983 में 166.6 एमएम, 2017 में 132 एमएम, 1989 में 115.5 एमएम और 2004 में 103.9 एमएम बारिश की गई थी।वहीं पंजाब में इस साल जनवार में अभी तक की तीसरी सबसे ज्यादा बारिश 104.1 एमएम रिकार्ड की गई।इससे पहले साल 1911 में 131.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी।हरियाणा में जनवरी में अभी तक 69.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी।

chat bot
आपका साथी