चंडीगढ़ में अभी और सहना पड़ेगा ठंड का टॉर्चर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, धूप को तरसे शहवासी

Chandigarh Weather today आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर छुट्टी होने के चलते लोग घरों पर ही मौजूद हैं। आमतौर पर छुट्टी वाले दिन शहरवासी घरों से निकल कर घूमने का प्लान बनाते थे लेकिन मौसम और कोरोना की वजह से लोगों ने घर पर रहना ज्यादा मुनासिब समझा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 12:24 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 12:24 PM (IST)
चंडीगढ़ में अभी और सहना पड़ेगा ठंड का टॉर्चर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, धूप को तरसे शहवासी
दिन में चल रही ठंडी हवाओं ने कंपकंपी और बढ़ा दी है।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ शीतलहर की चपेट में है। ठंड का टॉर्चर अभी और सहना पड़ेगा। सर्द हवाएं शहरवासियों को खूब परेशान कर रही हैं। कई दिनों से लोग तीखी धूप के लिए तरस गए हैं। दो हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन शहर में धूप बहुत ही कम निकली है। वहीं, सुबह शाम कोहरे ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही दुबके हुए हैं। तो वहीं, आग जलाकर हाथ पांव गर्म कर रहे हैं।  

सोमवार तक बारिश का दौर रहा, जिसके बाद मंगलवार मौसम थोड़ा खुला लेकिन ठंडी हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ गई, जिससे मौसम और ठंडा हो गया। वहीं, बुधवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना हुआ है। सर्द हवाओं के चलते तापमान में छह से सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार ट्राईसिटी में आने वाले तीन से चार दिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वहीं, सुबह और रात के समय में कोहरा भी पड़ेगा।

आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर छुट्टी होने के चलते लोग घरों पर ही मौजूद हैं। आमतौर पर छुट्टी वाले दिन शहरवासी घरों से निकल कर घूमने का प्लान बनाते थे, लेकिन मौसम और कोरोना की वजह से लोगों ने घर पर रहना ज्यादा मुनासिब समझा। क्योंकि कोरोना की वजह से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल सुखना लेक, रॉक गार्डन और बर्ड पार्क को बंद कर दिया गया है। वहीं, मौसम अपने अलग ही तेवर दिखा रहा है। ऐसे में लोग घर पर रहकर हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं। 

अभी और बढ़ेगी ठंड

बता दें कि जनवरी में अभी तक केवल चार ही दिन धूप निकली है।वहीं, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में हुए ताजा हिमपात की वजह से चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि शीतलहर के चलने से तापमान में भी गिरावट आएगी। शहरवासियों को फिलहाल आने वाले चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई भी संभावाना नहीं है। अभी ठंड में ओर बढ़ोतरी होगी और शीतलहर के साथ कोहरे का प्रकोप भी जारी रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री की गिरावट के साथ 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी