Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ में शुक्रवार को धूप निकलने के बाद आज शहर में सुबह से ही बदाल छाए हुए हैं। वहीं दोपहर को बारिश होने से ठंडक भी बढ़ गई। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र ने अगले तीन दिन तक पंजाब व हरियाणा में तेज बारिश हो सकती है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 02:50 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 02:50 PM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़ में बारिश से ठंड बढ़ गई है।

जासं, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है। बीते शुक्रवार को धूप निकलने के बाद आज शहर में सुबह से ही बदाल छाए हुए हैं। इस दौरान करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं। ठंडी हवाएं चलने से शहर का मौसम और ज्यादा ठंडा हो गया है। दोपहर को हुई बारिश से ठंडक भी बढ़ गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र ने एक सेटेलाइट फोटो जारी करते हुए संभावना जताई है कि अगले दो से तीन घंटे के अंदर चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलाें में तेज बारिश हो सकती है। विभाग की ओर से बताया गया कि पाकिस्तान में एक्टिव हुए एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। इसका असर दक्षिण पश्चिम राजस्थान के साथ उससे सटे राज्यों पर होगा। विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से चंडीगढ़ में हल्की तो पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश होगी। विभाग की ओर से चंडीगढ़ के लिए ऑरेंज तो पंजाब और हरियाणा के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं विभाग ने पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

पंजाब और हरियाणा में बारिश होने से चंडीगढ़ की हवाएं ओर ज्यादा ठंडी हो जाएगी और तापमान में भी चार से पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। इस साल जनवरी में अभी 118.7 एमएम बारिश हो चुकी है। यह पिछले पांच साल में जनवरी में अभी तक सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अगर तेज बारिश होती है तो जनवरी में होने वाली बारिश का रिकार्ड टूट सकता है। इसके अलावा विभाग के आंकड़ाें के अनुसार इस वर्ष अधिकतम तापमान भी पिछले पांच साल के मुकाबलें में सबसे कम रहा है। साल 2017 में 11.5 डिग्री, साल 2018 में 12.3 डिग्री, साल 2019 में 14.4 डिग्री, साल 2020 में 12.6 डिग्री और साल 2021 में 11.1 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग की माने तो मंगलवार को एक बार फिर से शीतलहर चलने का सिलसिला जारी रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।

chat bot
आपका साथी